फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Smuggled clothes and groceries worth lakhs recovered

Lakhimpur Kheri News: तस्करी कर लाया लाखों का कपड़ा और किराने का सामान बरामद

Sat, 27 Apr 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Smuggled clothes and groceries worth lakhs recovered
धनगढ़ी। भारत से तस्करी कर धनगढ़ी लाया गया लाखों रुपये का कपड़ा, किराने का सामान और मोबाइल पार्ट्स नेपाल पुलिस ने बरामद किए हैं। सारा माल सील कर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

कैलाली पुलिस के डीएसपी कवींद्र बहादुर बोहरा ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड तीन विशालनगर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर छापा मारा गया। यहां से भारत से तस्करी कर लाए गए करीब ढाई लाख रुपये के मोबाइल पार्ट्स पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन

वार्ड दो एवरेस्ट बैंक के पास से पुलिस ने 6.30 लाख रुपये के लेडीज सूट के 420 पीस, शिवनगर से 1.69 लाख रुपये की 563 लेडीज कुर्ती बरामद की हैं। कैलारी, भजनी, गोदावरी, गेटा, बेली आदि स्थानों से करीब तीन लाख रुपये का किराने का सामान बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed