फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   smek

चलो बैठो... स्मैक आ गया है... सिपाही... हूं, 15 और मंगाओ जो बाकी हैं

Sat, 05 Oct 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
smek
लखीमपुर खीरी। एक तरफ जहां पुलिस अवैध और नकली शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं विभाग के कुछ लोग कच्ची शराब का धंधा करने वालों को यह काम जारी रखने के लिए मजबूर कर रही है। तीन महीने से यह काम नहीं कर रहे एक व्यक्ति को संपूर्णानगर थाने लाने के बाद उससे जबरन 25 हजार रुपये ले लिए गए। जब वह इससे पहले रुपये देने को तैयार नहीं हुआ तो उसे स्मैक बरामदगी के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी गई। उसे हड़काते वक्त के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह के डायलॉग का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
विज्ञापन

थाना संपूर्णानगर के गांव तिरकोलिया निवासी जसकरन पहले कच्ची शराब बनाता और बेचता था। जसकरन के मुताबिक इधर करीब तीन महीने से उसने यह काम बंद कर रखा था। 15 दिन पहले परसपुर चौकी पुलिस उसके घर पहुंची और तलाशी ली तो उसके शराब पीने के लिए घर में रखा एक पौवा मिला। पौवा के साथ पुलिस उसे चौकी ले गई। वहां उसे छोड़ने के एवज में 25 हजार रुपये मांगे गए। रुपये न देने पर जेल में सड़ा देने की धमकी दी। घबराकर उसने 10 हजार रुपये का इंतजाम कराया और चौकी पुलिस को दे दिए। बाकी 15 हजार रुपये बाद में देने का वायदा किया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जसकरन ने बताया कि हफ्ते भर पहले थाने के सिपाही शाम को फिर घर आए और थाना ले गए। वहां इंस्पेक्टर ने उससे पूछा कि कितने रुपये दिए थे। उसने बताया-10 हजार। इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि चलो बैठो...। फिर पास खड़े सिपाही से पूछा कि स्मैक आ गई, सिपाही ने बताया-हां। इतना कहलवाने के बाद इंस्पेक्टर ने जसकरन से अंदर कमरे में बैठने का इशारा करते हुए कहा कि 15 और मंगवाओ जो बाकी हैं, नहीं तो स्मैक में जेल जाओ। जसकरन ने बताया कि सुबह गांव का एक व्यक्ति सिफारिश में थाना पहुंचा। उसके माध्यम से उसने 15 हजार रुपये की व्यवस्था कराई और पुलिस को दिए। तब पुलिस ने उसे छोड़ा।
विज्ञापन

मैंने किसी से रुपये नहीं मागें हैं। न ही स्मैक में जेल भेजने की धमकी दी है। अगर इस तरह की कोई वीडियो है तो उसमें मेरी आवाज भी नहीं है। यह कोई षड्यंत्र कर रहा है। -राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना संपूर्णानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे जानकारी नहीं है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि आरोप सही मिले तो जो दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -शैलेंद्र लाल, प्रभारी एसपी/एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed