फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Slogans of 'Down with the police' were raised in front of the outpost, and the road was blocked

Lakhimpur Kheri News: चौकी के सामने लगे पुलिस मुर्दाबाद के नारे, मार्ग किया जाम

Thu, 11 Dec 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Slogans of 'Down with the police' were raised in front of the outpost, and the road was blocked
सिकंदराबाद। एक महीने से लापता युवती को पुलिस तलाश नहीं पाई। इससे आक्रोशित परिजनों ने चौकी के सामने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। मार्ग भी जाम कर दिया। इस पर एसओ नीमगांव दलबल के साथ पहुंचे। समझाने पर उनका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती दस दिन पहले लापता हो गई थी। वे लगातार पुलिस चौकी और नीमगांव थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बृहस्पतिवार को उनका सब्र जवाब दे गया। ग्रामीणों और किशोरी के परिजनों ने सिकंदराबाद-लखीमपुर मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किशोरी का पता नहीं लगाया गया और ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
धरना-प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पीड़ित परिवार को पुलिस द्वारा लड़की को तलाश लेने की जानकारी नहीं थी। उन्हें जब बताया गया तो वे शांत हुए।
प्रवीर गौतम, एसओ नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed