फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six players selected for the 69th state level football competition

Lakhimpur Kheri News: 69वीं राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ी चयनित

Fri, 26 Sep 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Sep 2025 12:30 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के स्कोरवेल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने राज्यस्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। छह खिलाड़ी राज्यस्तरीय टीम में चुने गए। इस उपलब्धि ने जिले की प्रतिष्ठा बढ़ाई और युवाओं को प्रेरित किया।

विज्ञापन
Six players selected for the 69th state level football competition
स्कोरवेल इंटरनेशनल स्कूल की विजेता टीम। स्रोत : कॉलेज

विस्तार

लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स फाॅर स्कूल कार्यक्रम के तहत आयोजित जिलास्तरीय अंडर-14 (बालक वर्ग) फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 में स्कोरवेल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ओयल कस्बा स्थित युवराज दंत इंटर कॉलेज में हुई इस प्रतियोगिता में टीम ने मंडल स्तरीय मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता चारबाग स्थित दयानंद एंग्लो इंटर कॉलेज में हुई, जहां स्कोरवेल की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर छह खिलाड़ी 69वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2025 के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय मुकाबला 12 से 17 सितंबर 2025 के बीच गाजीपुर के रेवती में आयोजित किया गया, जिसमें लखनऊ मंडल की टीम ने भी मजबूत खेल दिखाया। टीम के कोच नृपेन्द्र कुमार राज और मैनेजर शिशिर कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि ने स्कूल और जिले की प्रतिष्ठा बढ़ाई और युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। स्कोरवेल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने दिखा दिया कि लखीमपुर के युवा फुटबॉल में भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed