फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six arrested with huge quantity of brown sugar

Lakhimpur Kheri News: भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ छह गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Six arrested with huge quantity of brown sugar
धनगढ़ी में बरामद हुई ब्राउन शुगर। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। कंचनपुर जिले के पुर्नवास नगर पालिका के एक होटल में नेपाल पुलिस ने छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो नेपालियों को गिरफ्तार कर लिया। टीकापुर में भी चार युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


कंचनपुर जिला पुलिस के डीएसपी सागर बोहरा ने बताया कि त्रिभुवन बस्ती पुलिस ने कंचनपुर जिले के पुर्नवास नगर पालिका के वार्ड छह सम्राट होटल में छापा मारा। यहां से एक कमरे में रुके दार्चुला नगर पालिका वार्ड तीन निवासी नरसिंह माहरा व दीपक वीसी को पकड़ा है। यहां एक थैले से प्लास्टिक में लिपटी हुई भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका वजन करने पर वह 273 ग्राम 260 मिलीग्राम निकली। दोनों को त्रिभुवनबस्ती थाने के हवाले किया गया है और वहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है कि वह यह ब्राउन शुगर कहां से लाए थे और कहां ले जानी थी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कैलाली पुलिस ने भी ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को पकड़ा है। डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि शहीद गेट के पास से पुलिस ने जीवन के पास से दो ग्राम 520 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। घुईंया घाट से सरोज राना को 150 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। टीकापुर पुलिस चेक पोस्ट से दो नाबालिग युवकों को पकड़ा है जिनके पास से 750 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed