{"_id":"57e56b584f1c1b2856a824f7","slug":"sitapur-mailani-rail-block-15-to-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर-मैलानी रेल प्रखंड 15 से बंद होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर-मैलानी रेल प्रखंड 15 से बंद होगा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
rail
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमान परिवर्तन को लेकर रेलवे ने लिया निर्णय, पूर्व में एक अक्तूबर से था मेगा ब्लाक लेना प्रस्तावित
सीतापुर मैलानी रूट पर मेगा ब्लाक को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों पर विराम लग गया है। इस रूट पर 15 अक्तूबर से मेगा ब्लाक लिए जाने का निर्णय किया गया है। पहले इस रूट को एक अक्तूबर से बंद किया जाना था।
ऐशबाग मैलानी रूट पर से छोटी लाइन की ट्रेनों की विदाई का समय निर्धारित हो गया है, जिस पर रेलवे ने भी अपनी मुहर लगा दी है। इस रूट पर ट्रेनों का संचालन 15 अक्तूबर से बंद हो जाएगा। कार्यदायी संस्था ने अमान परिवर्तन को लेकर सीतापुर मैलानी रूट पर 15 अक्तूबर से मेगा ब्लाक मांगा है। वहीं रेलवे ने भी मेगा ब्लाक होने से पहले की सारी तैयारियां पूरी करने में लग गया है। रेल विभाग ने इस रूट पर कार्य कर रहे कर्मचारियों से तबादले के विकल्प मांगने के साथ ही मासिक सीजन टिकटों का बनना भी शुक्रवार से बंद करवा दिया है।
15 मई को बंद हुआ था ऐशबाग सीतापुर रूट
ऐशबाग मैलानी रूट पर अमान परिवर्तन का काम दो चरणों में होना है। पहले चरण में ऐशबाग से सीतापुर और दूसरे चरण में सीतापुर से मैलानी रूट पर अमान परिवर्तन का काम होना है । पहले चरण में एक मई से ऐशबाग सीतापुर रूट पर मेगा ब्लाक लिया जाना प्रस्तावित था लेकिन कार्यदायी संस्था की लेट लतीफी के कारण इस रूट पर 15 मई को मेगा ब्लाक लिया जा सका।
विज्ञापन
शुक्रवार से बंद हो गया एमएसटी का बनना
मेगा ब्लाक को लेकर शुक्रवार से एमएसटी बनाना बंद कर दिया गया, जिससे शुक्रवार को एमएसटी बनवाने पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस रूट पर मेगा ब्लाक लिए जाने के कारण सीनियर डीसीएम ने एमएसटी न बनाए जाने के निर्देश दिए हैं, इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करवा दी गई है।
कर्मचारियों से मांगे गए विकल्प
सीतापुर मैलानी रूट पर 15 अक्तूबर से मेगा ब्लाक लिया जाना है। मेगा ब्लाक लेने से पहले रेलवे ने इस रूट पर कार्यरत कर्मचारियों से तबादले के लिए आप्शन मांगे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कर्मचारियों को तीन जगहों के आप्शन देने हैं।, जिससे मेगा ब्लाक लिए जाने पर इन कर्मचारियों को विकल्प के तौर पर चुने गए स्टेशनों पर स्थानांतरित किया जा सके।
सीतापुर मैलानी रेल प्रखंड पर 15 अक्तूबर से मेगा ब्लाक लिए जाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही सूचना स्टेशनों पर चस्पा करवा दी जाएगी।
-संजय यादव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर