फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitapur-Lakhimpur highway will be closed for six days from April 1

Lakhimpur Kheri News: एक अप्रैल से छह दिनों के लिए बंद हो जाएगा सीतापुर-लखीमपुर हाईवे

Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sitapur-Lakhimpur highway will be closed for six days from April 1
लखीमपुर खीरी। सीतापुर के हरगांव रेलवे क्राॅसिंग सम्पार संख्या -99 पर स्टील कंपोजिट गर्डर लॉचिंग के लिए हरगांव क्राॅसिंग बंद रहेगी। पहले चरण में एक से छह अप्रैल और दूसरे चरण में 13 से 18 अप्रैल तक क्राॅसिंग बंद रहेगी। दो चरणों में करीब 12 दिनों तक हाईवे बंद रहेगा, जिसके लिए रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

हरगांव रेलवे क्राॅसिंग एक अप्रैल से शाम छह बजे से बंद हो जाएगी, जो छह अप्रैल तक रहेगी। ऐसे में सीतापुर से लखीमपुर आने वाले सभी मालवाहक, भारी वाहन बिजवार पुल से न जाकर महोली, मैगलगंज, मितौली, कस्ता, बेहजम से छाउछ चौराहा होकर लखीमपुर खीरी जाएंगे। यही रूट लखीमपुर से जाने वाल वाहनों का रहेगा।
विज्ञापन

दूसरा मार्ग खीरी टाउन, लहरपुर होते हुए सीतापुर जाने का रहेगा। वहीं लखीमपुर खीरी से सीतापुर जाने वाली बसें, गन्ने के ट्रक व छोटे वाहनों को काजी कमालपुर चौराहे से हरगांव, महोली तिराहे से होते हुए सीतापुर भेजा जाएगा। लखीमपुर खीरी से एलआरपी चौकी होकर सीतापुर आने वाले बस, गन्ने के ट्रक एवं छोटे वाहन लहरपुर होते हुए वाया हरगांव गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed