फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitapur Lakhimpur Fourlane Road remained closed for 18 hours

18 घंटे बंद रहा सीतापुर लखीमपुर फोरलेन मार्ग

Fri, 23 Jul 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sitapur Lakhimpur Fourlane Road remained closed for 18 hours
ओयल। रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन मार्ग बृहस्पतिवार को 18 घंटे बंद रहा। बुधवार रात 12 बजे शुरू हुआ कार्य बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे खत्म हुआ।
विज्ञापन

रेलवे फाटक 99 स्पेशल पर बुधवार की रात 12 बजे स्पीड रेजिंग, पैकिंग के लिए लखीमपुर-सीतापुर मार्ग बंद कर दिया गया। इसके लिए रेलवे ने दोनों जिलों के डीएम को पत्र भेजकर बृहस्पतिवार दो बजे तक का समय मांगा था। इसके बाद हरगांव पुलिस ने मुख्य चौराहे से और खीरी पुलिस ने ओयल के बेहजम तिराहे से रूट डायवर्जन कर दिया था। पूर्व में फाटक 18-19 जुलाई को बंद होना था, लेकिन बारिश की वजह से रेलवे ने तारीख बढ़ाकर 21-22 जुलाई कर दी थी। बहुत से लोगों को फाटक बंद होने की सूचना न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और भारी वाहनों की भी लंबी लाइन लग गईं।
विज्ञापन

इस संबंध में वरिष्ठ खंड अभियंता निखिल श्रीवास्तव ने बताया स्पीड रेजिंग के लिए पैकिंग टेंपिंग एक्सप्रेस से की गई और बैलास्ट की स्क्रीनिंग हुई। अब ट्रेन का और अधिक स्पीड का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed