फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SIT will tighten its grip on unregistered madrassas

Lakhimpur Kheri News: गैर पंजीकृत मदरसों पर एसआईटी कसेगी शिकंजा

Fri, 27 Oct 2023 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
SIT will tighten its grip on unregistered madrassas
लखीमपुर खीरी। जिले में 501 मदरसा स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। विभाग ने बीते महीने कराई जांच के दौरान महज 256 मदरसे पंजीकृत पाए गए। शेष अपंजीकृत मदरसों की सूची शासन को भेज दी गई थी। अब 245 अपंजीकृत मदरसों की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। एसआईटी जांच करने के पश्चात अपनी रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शहर के साथ ही बॉर्डर से जुड़े गांवों के आसपास गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का संचालन किया जा रहा था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद अल्पसंख्यक विभाग ने जिले में ऐसे अपंजीकृत मदरसों की तलाश शुरू कर गई तो आंकड़े चौकाने वाले आए। अभियान के दौरान जिले में कुल 501 मदरसे संचालित होते हुए पाए गए, जिनमें से महज 256 मदरसे पंजीकृत थे। बाकी 245 मदरसों के पास किसी तरह के कोई दस्तावेज नहीं थे। साथ ही वह अल्पसंख्यक विभाग में पंजीकृत भी नहीं थे।
विज्ञापन

विभाग ने ऐसे मदरसों की सूची शासन को भेज दी थी। सूची मिलने के बाद शासन स्तर से अब ऐसे अपंजीकृत मदरसों की जांच करने का जिम्मा एसआईटी को सौंपा गया है। एसआईटी मदरसों के क्रियाकलापों की जांच करेगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि विभाग ने मदरसों कराए जाने के बाद उनकी सूची शासन को उपलब्ध करा दी है। अब शासन स्तर से ही इन मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। लखनऊ मुख्यालय की एसआईटी द्वारा जांच किए जाने के बारे में जानकारी हुई है लेकिन किसी भी उच्चाधिकारी से बाबत कोई वार्तालाप नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed