फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sister murdered and her body was dumped in the bushes accused brother arrested in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बहन की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, एक महीने बाद खुला राज, आरोपी भाई गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Jan 2026 07:23 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में प्रेमी के साथ जाने की जिद करने पर युवती की उसके भाई ने हत्या कर दी। झांड़ियों में शव फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा किया। 

विज्ञापन
sister murdered and her body was dumped in the bushes accused brother arrested in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के शारदानगर में करीब एक माह पहले चकई पुल के पास अज्ञात युवती के मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेमी के साथ जाने की जिद पर युवती के भाई प्रदीप ने धारदार औजार से युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आलाकत्ल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


शारदानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को चकई पुल के निकट घाटमपुर मार्ग किनारे नाले के पास झाड़ियों में 22 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला था। शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। मौके पर शिनाख्त नहीं हो सकी थी। तीन दिन तक मोर्चरी में शव रखा रहा। 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम कराया और फिर लावारिश में उसका अंतिम संस्कार करा दिया। 
विज्ञापन


पिता ने की थी शिनाख्त 
27 जनवरी को मृतका के पिता ने उसकी शिनाख्त की और हत्या का शक जाहिर किया। पुलिस ने युवती के भाई को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की सख्ती देख वह टूट गया। पुलिस के मुताबिक युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक उसके भाई प्रदीप को लग गई थी। इसके बाद परिजन युवती को रिश्तेदारी के गांव तेलियार छोड़ आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी भाई 24 दिसंबर को बहाने से बहन को तेलियार लेने पहुंचा और साइकिल पर बिठाकर घर के लिए चला। शारदानगर चौराहे पर बगौड़ी (वजनदार हथियार) खरीदी। सूरज ढलने के इंतजार में जानबूझ कर वह देर करता रहा। शराब पी और अंधेरा होने पर बगौड़ी से बहन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। शव नाले के किनारे फेंककर घर चला गया।

खुलासे पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं 
ग्रामीणों में चर्चा है कि जिस जगह युवती की लाश मिली, वहां से उसके गांव की कोई खास दूरी नहीं है। बावजूद कई दिनों तक शव की शिनाख्त न होने की बात किसी के गले नहीं उतर रही। पुलिस को अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार कराना पड़ा। शव की हालत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुलिस को उलझा दिया था। पुलिस के मुताबिक उस वक्त किसी युवती के लापता होने की सूचना भी नहीं थी। ऐसे में लोगों में सवाल है कि मौत का राज खुलने में आखिर इतने दिन क्यों लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed