{"_id":"68e171509cfc8dcd850f230e","slug":"singahi-brothers-and-singahi-city-fc-registered-victories-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-157460-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिंगाही ब्रदर्स और सिंगाही सिटी एफसी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिंगाही ब्रदर्स और सिंगाही सिटी एफसी ने दर्ज की जीत
Sun, 05 Oct 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
मैदान पर जीत के बाद खड़ी फुटबॉल की टीम। संवाद
निघासन। सिंगाही प्रीमियर लीग के चौथे दिन शनिवार को फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सिंगाही ब्रदर्स ने सिंगाही यूनाइटेड एफसी को शिकस्त दी। सिंगाही सिटी एफसी ने ब्लास्टर्स को हराकर जीत दर्ज की।
सिंगाही के खेल मैदान पर पहला फुटबॉल मैच सिंगाही ब्रदर्स और सिंगाही यूनाइटेड के बीच हुआ। दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की। सिंगाही ब्रदर्स की टीम ने बेहतर तालमेल की बदौलत पहले हाफ में दो शानदार गोल किए। यूनाइटेड एफसी ने भी भरसक प्रयास किया लेकिन प्रतिद्वंद्वी की रक्षापंक्ति ने नाकाम कर दिया। अंत में सिंगाही ब्रदर्स ने जीत हासिल की।
दूसरा मैच, सिंगाही सिटी एफसी और सिंगाही ब्लास्टर्स के बीच हुआ। मैच की शुरुआत से ही टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ तक कोई टीम गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में सिंगाही सिटी एफसी ने गोल किया। सिंगाही ब्लास्टर्स ने भी बराबरी का प्रयास किया लेकिन प्रतिद्वंद्वी की रक्षापंक्ति ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। सिंगाही सिटी एफसी ने 1-0 से जीत दर्ज की।