{"_id":"68adcf5b0d5c3f44bd059550","slug":"sikh-couple-reached-dm-office-due-to-non-issuance-of-caste-certificate-in-lakhimpur-kheri-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: जाति प्रमाणपत्र न बनने से नाराज सिख दंपती पहुंचे डीएम कार्यालय, जहर खाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: जाति प्रमाणपत्र न बनने से नाराज सिख दंपती पहुंचे डीएम कार्यालय, जहर खाने की कोशिश
Tue, 26 Aug 2025 08:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:44 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे सिख दंपती ने जहर खाने की कोशिश की। जाति प्रमाणपत्र न बनने पर दंपती ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
लखीमपुर खीरी में जाति प्रमाणपत्र न बनने से नाराज एक सिख दंपती जहर लेकर मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दंपती ने डीएम के सामने विषाक्त पदार्थ खाने की कोशिश की, यह देख डीएम ने उन्हें रोका और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को लेकर कोतवाली आई, जहां उन्हें 151 में पाबंद कर दिया गया।
थाना सिंगाही के ग्राम रमुआपुर निवासी बलबीर सिंह ने अपना जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। इसको लेकर वह काफी समय से अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। बताया जाता है कि बलबीर सिंह जिस जाति का प्रमाण पत्र बनवाना चाहते थे, इसके लिए पात्र नहीं हैं। इसी के चलते उनका प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था।
डीएम को बताया पूरा मामला
मंगलवार को दबाव बनाने के चक्कर में बलबीर अपनी पत्नी जसवीर कौर के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि दंपती के पास एक शीशी थी, जिसमें विषाक्त पदार्थ था। पूरा मामला डीएम को सुनाने के बाद वह विषाक्त पदार्थ खाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान कर्मचारियों ने शीशी छीनी और पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया दोनों को 151 में पाबंद किया गया है।