फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sikh community surrounded SDM office after bail was granted to the accused of assault in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: मारपीट के आरोपियों को जमानत दिए जाने पर भड़का आक्रोश, सिख समाज ने घेरा एसडीएम कार्यालय

Tue, 02 Dec 2025 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Dec 2025 04:20 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के लुधौरी में ग्रंथी के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों को जमानत दिए जाने से नाराज सिख समाज ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Sikh community surrounded SDM office after bail was granted to the accused of assault in lakhimpur kheri
सिख समाज ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के लुधौरी में ग्रंथी के साथ हुई मारपीट के आरोपियों को एसडीएम राजीव निगम द्वारा जमानत दिए जाने से नाराज सिख समाज ने मंगलवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय सिख संगठन के अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क के नेतृत्व में भारी संख्या में सिख समाज के लोग गुरुद्वारे से मार्च करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान समाज के लोगों ने आरोपियों की जमानत पर आपत्ति जताई और एसडीएम की मौजूदगी में सवाल-जवाब किए।

विज्ञापन


लुधौरी में रविवार को ग्रंथी के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट के आरोपियों को एसडीएम द्वारा जमानत देने की जानकारी सामने आते ही सिख समाज में रोष फैल गया। इसके बाद संगठन की ओर से घेराव की घोषणा की गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में सिख संगत निघासन गुरुद्वारे में एकत्र हुई, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क और जसपाल सिंह पल्ला सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस के रूप में लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीएम राजीव निगम और सीओ शिवम कुमार की मौजूदगी में धरनास्थल पर आरोपियों की जमानत के विरोध में नारेबाजी हुई। इस दौरान जसवीर सिंह विर्क और जसपाल सिंह पल्ला ने कहा कि जब तक आरोपियों की जमानत रद्द कर उन्हें जेल नहीं भेजा जाता और एसडीएम का तबादला नहीं होता, धरना अनवरत जारी रहेगा। धरना देर शाम तक जारी रहा, वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थिति को देखते हुए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed