फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Signage will be installed 100 meters before the blind spot to prevent accidents

Lakhimpur Kheri News: ब्लाइंड स्पॉट पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए 100 मीटर पहले लगेगा साइनेज

Tue, 29 Sep 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Signage will be installed 100 meters before the blind spot to prevent accidents
लखीमपुर खीरी। ब्लाइंड स्पॉट पर हादसे रोकने के लिए घुमावदार स्थानों और ब्लाइंड स्पॉट से 100 मीटर पहले साइनेज लगाए जाएंगे। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने इसके निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण कर नए ब्लैक स्पॉट और वल्नरेबल लोकेशन चिह्नित करने के लिए भी कहा। डीएम ने चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर अब तक कराए गए सुधारात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और उनके प्रभाव व परिणामों की जानकारी ली। सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोड इंजीनियरिंग और डिजाइनिंग में किए गए सुधारों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने सीटबेल्ट, हेलमेट और ओवरस्पीडिंग की नियमित निगरानी पर जोर दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न विभागों को सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्ति, कास ड्रेनेज वर्क (पुल, पलिया, रपटा आदि) और तटबंध की सड़कों की सुरक्षा संबंधी कार्यवाही करने को कहा। विभिन्न चीनी मिलों में वाहन प्रबंधन और सकरे व जर्जर सेतुओं के संबंध में भी चर्चा हुई। राहवीर योजना के प्रचार-प्रसार और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों की योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed