{"_id":"6390f502fc10a903005281c1","slug":"sib-team-raided-lakhimpur-lakhimpur-news-bly5062419195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसआईबी टीम ने लखीमपुर में मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसआईबी टीम ने लखीमपुर में मारे छापे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य कर विभाग की एसआईबी (विशिष्ट अनुसंधान शाखा) टीम का दुकानों/फर्मों की जांच का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। इससे शहर समेत जिले भर के दुकानदारों में खलबली रही। सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया। कुछ देर के लिए शहर समेत मैगलगंज, गोला, पलिया आदि स्थानों पर दुकानें बंद कर दी गई। गोला और पलिया में एसआईबी टीम ने तीन दुकानों पर छापे मारे और कार्रवाई के दौरान अभिलेखों का जांच पड़ताल की है।
एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर संत कुमार जैन ने बताया है कि यह विशेष कार्रवाई शासन के निर्देश पर सोमवार से प्रदेश के सभी जिलों में प्रारंभ की गई है। यह दुकानों का जनरल सर्वे नहीं है, बल्कि शासन द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध कराए जाने वाली सूची के मुताबिक चिह्नित दुकानों/फर्मों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आम व्यापारी इस कार्रवाई से न घबराएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें।
कुछ जगहों पर व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की बाबत ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा उनसे भी बातचीत की जा रही है। टैक्स चोरी करने वाले संभावित दुकानों/फर्मों की सूचना प्रतिदिन शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके आधार पर टीमें संबंधित दुकानों की जांच करके रिपोर्ट शासन को भेज रही हैं। अब तक जनपद में पलिया में तीन, गोला में तीन, मोहम्मदी में एक और लखीमपुर में दो दुकानों की जांच कराई गई है। इस कार्रवाई के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।