फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SIB raided at a garment store

एसआईबी ने एक गारमेंट स्टोर पर की छापेमारी

Sat, 22 Apr 2017 12:12 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Sat, 22 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
SIB raided at a garment store
छापा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे

विज्ञापन

बिल समेत कुछ अभिलेख कब्जे में लिए
सीतापुर के साथ जिले के सेल्सटैक्स अधिकारी रहे मौजूद

शहर के एक नामी गारमेंट कारोबारी के प्रतिष्ठान पर सीतापुर की एसआईबी टीम ने छापेमारी की है, जिसमें लखीमपुर के सभी सेल्सटैक्स अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर प्रोपेराइटर राजेंद्र साहू नहीं मिले, जिससे काम करने वालों से टीम ने पूछताछ की। टीम ने प्रतिष्ठान से कुछ बिल और अभिलेख कब्जे में लिए हैं। 

लखीमपुर सदर के डिप्टी कमिश्रर (सेल्सटैक्स) जयशंकर सहाय ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर आरके पांडेय के निर्देश पर एसआईबी टीम ने कार्रवाई की है। डिप्टी कमिश्नर राम सुमिरन के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की, जिस दौरान उन्होंने बिल, कैशमेमो समेत अन्य अभिलेखों की जांच की। इस दौरान दुकान स्वामी मौजूद नहीं था। टीम ने दुकान की गहन जांच करने के बाद बिल, कैशमेमो का कुछ रिकार्ड कब्जे में लिया है, जिसकी रिसीविंग दुकान में मौजूद कर्मी को दी गई है। करीब आधे घंटे तक टीम दुकान में रुकी, जिससे आसपास के दुकानदारों में जानने की होड़ लगी रही। बताते चलें कि गारमेंट स्वामी राजेंद्र साहू ने हाल में ही शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगवाई थी, जिससे मामला काफी गर्माहट में रहा। इस कार्रवाई के दौरान डिप्टी कमिश्नर केके वर्मा, आनंद कुमार, श्रीधर त्रिपाठी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed