फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shri Nandishwar Vigraha Prana-Pratishtha Festival from tomorrow, preparations in full swing

Lakhimpur Kheri News: कल से श्री नंदीश्वर विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, तैयारियां तेज

Fri, 19 Jun 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Shri Nandishwar Vigraha Prana-Pratishtha Festival from tomorrow, preparations in full swing
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में अधिवास पूजन गृह में नंदी जी की मूर्ति। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में श्रीनंदीश्वर भगवान की विराट प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन 20 जून से 24 जून तक होगा। धार्मिक अनुष्ठान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होंगे।
विज्ञापन

कॉरिडोर में स्थापित की जा रही लगभग 20 टन वजनी नंदी बाबा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी। बृहस्पतिवार को कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल ने प्रतिमा स्थापना के लिए अधिवास पूजन गृह तैयार कराया।
विज्ञापन

शिव मंदिर प्रबंध कारिणी समिति एवं बाबा चंद्रभाल गौकर्णनाथ मंदिर जीर्णोद्धार कॉरिडोर सेवा ट्रस्ट के आनंद त्रिवेदी ने बताया कि 20 जून को जलाधिवास के साथ महोत्सव शुरू होगा। 21 जून को फलाधिवास, 22 जून को अन्नाधिवास, 23 जून को महास्नान, प्राण संचरण और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 24 जून को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी तथा परिसर के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को और भव्य बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed