फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shower of gifts before elections

Lakhimpur Kheri News: चुनाव से पहले सौगातों की बारिश

Tue, 12 Mar 2024 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shower of gifts before elections
लखीमपुर खीरी। रेलवे के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी समेत अन्य विकास परियोजनाओं का पीएम मोदी ने अहमदाबाद से वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम के तहत फरधान में गुड्स शेड व जेबीगंज में मालगोदाम का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा मैलानी नगर पंचायत के करोड़ों की लागत से बने प्रेक्षागृह का लोकार्पण केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार काे फीता काटकर किया। इसके अलावा मझगईं के झन्नापार प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कई नवनिर्मित विद्यालय भवनों लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। फरधान कस्बे के रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी ने वर्चुअली रेलवे गुड्स शेड का लोकार्पण किया। स्टेशन पर एक शेड का निर्माण हुआ था, जिसका लोकार्पण मंगलवार को किया गया। इससे कोयला सुरक्षित रखने में आसानी होगी। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में भाजपा नेता रंजीत वर्मा, बालमुकुंद दीक्षित समेत कार्यकर्ता और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जेबीगंज रेलवे स्टेशन पर बने मालगोदाम का वर्चुअल लोकार्पण पीएम मोदी ने किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए रेलवे ने स्थानीय स्तर पर समारोह आयोजित किया। इसके बाद विधायक व प्राक्कलन समिति के सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मालगोदाम के निर्माण के शिलापट का लोकार्पण किया। कहा कि देश में सांस्कृतिक, पर्यटन व रेल, परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। रेल विभाग के अधिकारी विक्रम वर्मा, अखिलेश त्रिवेदी, राजकुमार, विकास सिंह, जगदीश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






गृह राज्यमंत्री टेनी ने किया प्रेक्षागृह का लोकार्पण
- दो घंटे देरी से पहुंचे मंत्री टेनी, दो विधायक और एमएलसी नहीं पहुंचे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैलानी। नगर पंचायत की ओर से करोड़ों की लागत से बने प्रेक्षागृह का लोकार्पण केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार काे फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताईं। उधर, कार्यक्रम में पलिया विधायक रोमी साहनी, गोला विधायक अमन गिरि और एमएलसी अनूप गुप्ता को भी बुलाया गया था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
कार्यक्रम में दो घंटे देरी से पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी ने भीरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास बने प्रेक्षागृह के लोकार्पण के बाद कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गति अत्यंत तेज है। विकास की इसी कड़ी में मैलानी में यह प्रेक्षागृह भी बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रेक्षागृह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, महिला जिलाध्यक्ष मंजूलता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गुरमीत कौर, चेयरमैन कीर्ति माहेश्वरी, भवानी शंकर माहेश्वरी, ईओ राजेश चौधरी सहित मौजूद रहे।


प्रेक्षागृह बनने में लग गए आठ साल, दो चेयरमैन का खत्म हुआ कार्यकाल

मैलानी। सपा शासनकाल में वर्ष 2015 में यहां नगर पंचायत को 14 करोड़ रुपये से एक प्रेक्षागृह, बरात घर, दो किचन ब्लॉक की स्वीकृति मिली थी, लेकिन निर्माण होने तक लागत 18 करोड़ पहुंच गई। 2016 में इसका शिलान्यास तत्कालीन चेयरमैन अनीता यादव ने किया था। प्रेक्षागृह को पूरी तरह तैयार होने में आठ साल का समय लग गया। इसमें अनीता यादव के साथ ही निवर्तमान चेयरमैन सत्यवती का भी कार्यकाल खत्म हो गया। इस प्रकार दो चेयरमैन का कार्यकाल खत्म होने के बाद सोमवार को प्रेक्षागृह का लोकार्पण होगा। संवाद





प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण
मझगईं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार को मझगईं के झन्नापार प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कई नवनिर्मित विद्यालय भवनों लोकार्पण किया।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत धुसकिया, ढकिया, बनकटी, कमलापुरी, विशेनपुरी, पोया, लगदहन, बंशीनगर, तिकोना फार्म, मझगईं, छेदिया, निबुआबोझ, ध्यानपुर, बनकटी आदि गांवों में नवीन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षाधिकारी बृजराज सिंह, मंडल अध्यक्ष शशिशंकर शुक्ला, मझगईं प्रधान प्रतिनिधि नवीन पांडेय, रमाकांत पांडेय, कोठिया प्रधान रमाशंकर जाटव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed