फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shops remained closed, clash between farmer leaders and traders... commotion

Lakhimpur Kheri News: बंद रहीं दुकानें, किसान नेताओं-व्यापारियों में झड़प... हंगामा

Tue, 27 Feb 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shops remained closed, clash between farmer leaders and traders... commotion
विरोध के बाद गोला के व्यापारियों ने सोमवार को बंद रखी दुकानें। मौजूद भीड़- संवाद
गोला गोकर्णनाथ। मिल रोड स्थित इराकी बीज भंडार के दुकानदार पर नकली बीज देने के आरोप का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। किसान नेताओं के रवैये को अराजकता बताते हुए व्यापारी भी लामबंद हो गए। व्यापारियों ने किसान नेता कुलवंत सिंह जोशन पर धरना खत्म करने के एवज में 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। विरोध में व्यापारियों ने दुकानें भी बंद रखीं। घंटों हंगामा चला। जिला कृषि अधिकारी ने दुकान और गोदाम से बीजों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पड़रिया तुला के किसान गिंदर सिंह ने दुकानदार पर नकली बीज देने का आरोप लगाया था। बाद में वह अपने आरोप से मुकर गया और वीडियो जारी कर बयान दिया कि उसका और दुकानदार का कोई विवाद नहीं है। इसके बाद भी रविवार को कुलवंत सिंह जोशन कुछ साथियों के साथ दुकान के आगे धरने पर बैठ गए। सोमवार को मार्केट खुलते ही मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर दीं। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। यूपी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने पुलिस को सूचना दी और तमाम व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच व्यापारियों और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दो चार लोग खुद को किसान नेता बताते हुए अराजकता फैलाते हैं और वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सुबह वार्ता के दौरान धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मामले को खत्म करने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की। हालांकि, कुलवंत सिंह जोशन ने बताया कि आरोप झूठा है। कार्रवाई से बचने के लिए व्यापारी ऐसा कह रहे हैं। उधर, पुलिस ने किसा तरह किसान नेताओं का धरना प्रदर्शन खत्म करवाया।
-----------------------------

दुकान से भरे गए नमूने
गोला गोकर्णनाथ। दोपहर बाद पहुंचे जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बीज व्यापारी गुल मोहम्मद और गुलजार इराकी से मामले की जानकारी की। नायब तहसीलदार सर्वेश यादव और किसान नेता कुलवंत सिंह जोशन की मौजूदगी में दुकान और गोदाम से धान, सरसों, उड़द के बीजों की सैंपलिंग कराई। इस मौके पर राम मोहन सोनी, अरुण अवस्थी, शिवकुमार सोनी, अजय तिवारी, मुनेंद्र पाल सिंह, शुभम अग्निहोत्री, अभिषेक बाजपेई, विनोद स्वर्णकार, शिवगोपाल गुप्ता, दीपक सक्सेना, प्रवीण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
कई जिलों में है साठा धान पर पाबंदी
जल संकट को देखते हुए शासन-प्रशासन ने कई प्रदेशों और जनपदों में साठा धान की बोआई पर पाबंदी लगा रखी है। जिले में यह पाबंदी नहीं है। जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले के गोला, मोहम्मदी, बांकेगंज और मितौली ब्लॉक में साठा धान की बोआई पर पाबंदी की प्रक्रिया चल रही है।

-----------------
किसानों की शिकायत पर बीजों की सैंपलिंग की गई है। परीक्षण के बाद दोषी पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अरविंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed