{"_id":"63f0ce085900e83d2b01cf67","slug":"shopkeeper-who-molested-girl-student-was-beaten-up-ruckus-lakhimpur-news-c-4-1-67056-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दुकानदार को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दुकानदार को पीटा, हंगामा
Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की मिश्राना चौकी क्षेत्र में इमली चौराहा स्थित एक दुकानदार को छात्रा से छेड़खानी करना महंगा साबित हुआ। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे छात्रा के परिजनों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। वह जान बचाकर एक घर में घुस गया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ।
मिश्राना चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा को कोचिंग जाते वक्त दुकानदार परेशान करता था। कई महीने से यह सिलसिला चल रहा था, जिससे परेशान होकर छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ दिया था। दो-तीन दिनों से छात्रा ने खाना पीना भी छोड़ दिया था। इससे छात्रा के परिजनों ने कारण जानने के लिए पूछताछ की, तो छात्रा ने अपने साथ हुई छेड़खानी की बात बताई। इससे नाराज परिजन इमली चौराहा स्थित मनचले की दुकान पर पहुंचे और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच दुकानदार किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग निकला और एक घर में छिप गया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद सूचना पाकर मिश्राना चौकी पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। चौकी इंचार्ज साधना यादव ने बताया कि मामला जानकारी में है, लेकिन परिजन की ओर से अभी तक आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। इससे अभी कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी है।