{"_id":"6817af1a95f71cefed027fb2","slug":"shopkeeper-beaten-for-not-giving-goods-on-credit-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-145046-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उधार सामान नहीं देने पर कुछ लोगाें ने सिर पर फावड़ा मारकर दुकानदार को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
धौरहरा कोतवाली के गांव मुराउनपुरवा निवासी किराना दुकानदार सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम सात बजे आरोपी अशोक, ओमकार, सज्जन और श्यामू शराब के नशे में उसकी दुकान पर आए और उधार सामान मांगने लगे। जब मना किया तो सभी उससे शराब पिलाने के लिए कहने लगे।
मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान आरोपी अशोक ने उसके सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घायल दुकानदार को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है।