फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shona in Gonah, New Purwa. Has sharpened

गोनहा, नयापुरवा में शारदा  ने तेज किया कटान    

Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। 
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।  Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shona in Gonah, New Purwa. Has sharpened
कटान - फोटो : अमरउजाला
आबादी की तरफ तेजी से बढ़ रही नदी, ग्रामीणों में हड़कंप 
विज्ञापन


भीरा क्षेत्र के गांवों में तबाही मचाने के बाद अब शारदा नदी ने मझगईं क्षेत्र में तबाही मचानी शुरू कर दी है। कई दिनों से इलाके के नयापुरवा, कुंरपुर कलां, गोनहा आदि गांवों में नदी कटान कर रही थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से नदी ने गोनहा व नयापुरवा में तेजी से कटान शुरू कर दिया है। नदी तेजी से कटान करती हुई आबादी की तरफ बढ़ रही है जिससे ग्रामीणों की दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। वहीं नदी ने चौरी गांव में भी किसानों की कई एकड़ फसल को अपने आगोश में ले लिया है।  

भीरा क्षेत्र के ढकिया खुर्द, देशराज टांडा में तबाही मचाने वाली शारदा नदी ने अब मझगईं क्षेत्र के गांवों में तेजी से कटान शुरू कर दिया है। नदी ने नयापुरवा में घरों की तरफ तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ गोनहा गांव में भी नदी ने कटान तेज कर दिया है। बीते दिनों यहां तहसीलदार भगवानदीन वर्मा ने कटान पीड़ितों में तिरपाल और केन का वितरण भी किया था। नदी ने यहां भू कटान करते हुए घरों की तरफ रूख किया है। इसके अलावा दुबहा, कुंवरपुर कलां, चौरी गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। चौरी गांव में कई किसानों की एकड़ों फसल नदी ने अपने आगोश में ले लिया है। तेजी से बढ़ते कटान को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण कटान को देखते हुए काफी भयभीत हैं। वहीं दूसरी तरफ नयापुरवा में सरकारी इमदाद न मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी भी है। नयापुरवा में नदी बीते महीने से ही कटान कर रही है। नदी का कटान इतना तेज है कि उसने घरों के बीच से अपना रास्ता बनाते हुए नाले के रूप में बहना शुरू कर दिया है। कुंवरपुर कलां से नौगवां आदि आने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed