फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shloka competition on Shrimad Bhagwat Geeta among girl students

Lakhimpur Kheri News: श्रीमद् भागवत गीता पर छात्राओं के बीच श्लोक प्रतियोगिता

Tue, 01 Sep 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 01 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shloka competition on Shrimad Bhagwat Geeta among girl students
श्लोक प्रतियोगिता के दौरान अति​थिगण। स्रोत: आयोजक
लखीमपुर खीरी। संस्कृत भारती की ओर से चलाए जा रहे संस्कृत सप्ताह के अंतिम दिन मंगलवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में श्रीमद् भागवत गीता पर श्लोक प्रतियोगिता कराई गई। संस्कृत भारती के जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि धर्म सभा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता अभय कुमार अग्निहोत्री ने छात्राओं को सम्मानित किया। जिला मंत्री राजकिशोर दीक्षित ने सात दिनों में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. ओमकार नारायण दुबे ने बताया कि संस्कृत के प्रचार-प्रसार और सरल भाषा में संस्कृत बोलने के लिए पूरे वर्ष कार्यक्रम चलते रहेंगे।
विज्ञापन

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में वरिष्ठ जनों के लिए 10 दिन का संस्कृत संभाषण शिविर लगाया जाएगा। विभिन्न महाविद्यालयों में भी संपर्क कर 10-10 दिन के शिविर चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में कोश प्रमुख मधुलिका त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद तिवारी, हरिप्रसाद तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडे, शरद श्रीवास्तव, अभय अग्निहोत्री, सत्य प्रकाश अवस्थी, शिवाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed