फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivsena state chief reached the house of deceased Lovepreet to encourage

खीरीः हौसला देने मृतक लवप्रीत के घर पहुंचे शिवसेना राज्य प्रमुख

Tue, 12 Oct 2021 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Shivsena state chief reached the house of deceased Lovepreet to encourage
मझगईं के चौखड़ा फार्म में मृतक लवप्रीत के पिता से वार्ता करते शिवसेना राज्य प्रमुख।

कहा- परिजन के साथ है शिवसेना, दिलाया जाएगा इंसाफ

विज्ञापन
मझगईं-पलिया (लखीमपुर खीरी)। तिकुनिया कांड में मृतक चौखड़ा फार्म निवासी लवप्रीत सिंह के घर सोमवार को शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह अपने कई साथियों के साथ पहुंचे और मृतक के परिजन को हौसला दिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना आपके साथ है और इंसाफ दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह दोपहर करीब चार बजे चौखड़ा फार्म निवासी मृतक लवप्रीत सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के पिता सतनाम सिंह से वार्ता की। कहा कि शिवसेना आपके साथ है और शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनको भेजा है। इंसाफ दिलाने के लिए शिवसेना पूरी तरह से परिजन के साथ है और किसानों पर हुए अत्याचार का विरोध करती है। करीब एक घंटा तक उन्होंने परिजन से वार्ता की। इसके बाद उनका काफिला निघासन के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ लखीमपुर के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, लखीमपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, सीतापुर जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भारत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना के राज्य प्रमुख ने की तिकुनियां कांड की निंदा

पलियाकलां। शहर के माहौर वैश्य धर्मशाला में शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह ने तिकुनिया कांड की निंदा करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि तिकुनियां में किसानों पर जो अत्याचार हुआ वह सरासर गलत है। किसान अगर प्रदर्शन कर रहे थे तो प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सीतापुर मुकेश गुप्ता, भारत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed