फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shiva's junkies will come out in small Kashi today

आज छोटी काशी में बन ठन कर आएंगे शिवजी के दीवाने

Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
 Shiva's junkies will come out in small Kashi today
सावन मेला - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन और सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगा सावन मेला
विज्ञापन

कांवड़ियों के वेश में रहेंगे पुलिसकर्मी      
शिव अभिषेक को मिलेगा नि:शुल्क गंगाजल

सावन मेला के पहले सोमवार पर शिव के दीवाने झूमते जयकारे लगाते बन ठनकर आएंगे। सावन मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था की है। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से रखने के लिए मार्ग डायवर्ट का रूट प्लान तैयार किया गया।
 
कैमरे की नजर में कैद होगा मेला
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए डेढ़ दर्जन सीसी टीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की है। कई प्वाइंट बनाकर सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम मेला कार्यालय के पास बनाया गया है।
विज्ञापन

  
मेला कार्यालय में मौजूद रहेंगे अधिकारी और डॉक्टर
मंदिर के निकट सत्संग स्थल में मेला कार्यालय बनाया गया है। जिसमें अधिकारी और चिकित्सीय सुविधा के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीकुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की मौजूद रहेगी। मेला कार्यालय से साउंड सिस्टम से मेलार्थियों को सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस      
सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि सावन मेला में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे चप्पे पर प्वाइंट बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाल दीपक शुक्ला के नेतृत्व में 18 एसआई, दो महिला एसआई, 14 हेड कांस्टेबिल, 75 कांस्टेबिल, 40 महिला कांस्टेबिल, चार ट्रैफिक कांस्टेबिल, एक टीयर गैस, एक फायर टेंडर, एक प्लाटून पीएसी, एक एपी गार्ड के अतिरिक्त सोमवार पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था में आठ एसओ, 24 कांस्टेबिल, 16 होमगार्ड तैनात रहेंगे। मेला परिसर में कांवड़ियों के वेश में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
 
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
सावन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए अलीगंज रोड में मंडी समिति में, लखीमपुर रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास साजिद नगर में, खुटार की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चीनी मिल के गन्ना यार्ड में, मोहम्मदी रोड पर सरायन नदी के पास पार्किंग व्यवस्था की गई है। सीओ ने बताया कि सावन मेला में भारी वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। रोडवेज की बसें मरघट रोड से निकाली जाएंगी।      
 
तीर्थ में भरवाया गया जल
नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि गोकर्ण तीर्थ की तली झाड़ सफाई कराकर स्वच्छ जल भरवा दिया गया है। नगर पालिका द्वारा बनवाये गये शौचालयों, स्नानघरों, गोकर्ण तीर्थ पर महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए बना चेंजिंग रूम की साफ-सफाई कराकर व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। मेला परिसर और नगर में पार्किंग सहित सात जगहों पर नि:शुल्क प्याऊ लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में स्वच्छता के लिए सफाई कर्मी मुस्तैद रहेंगे।
 
श्रद्धालुओं को मिलेगा नि:शुल्क गंगाजल
अलीगंज रोड अंबेडकर पार्क के पास मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर काउंटर लगाकर शिव के अभिषेक के लिए नि:शुल्क गंगाजल, खोया पाया और जूता घर की व्यवस्था की गई है।      

 
कंजा देवस्थान पर सावन भर मिलेगा फलाहार और विश्राम
मोहम्मदी रोड पर कंजा देवस्थान के सेवादार राजेश गुप्ता और अवधेश जायसवाल ने बताया कि छोटी काशी के सावन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को पूरे सावन भर देवस्थान पर नि:शुल्क फलाहार, भंडारा और विश्राम की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि देवस्थान पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, स्नानागार, ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed