{"_id":"695565db30dc3c6fd302e1f8","slug":"shaurya-samriddhi-in-nighasana-251-kundiya-gayatri-mahayagya-from-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-164857-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निघासन में शौर्य समृद्धि 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निघासन में शौर्य समृद्धि 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज से
Wed, 31 Dec 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
निघासन। कस्बे में बृहस्पतिवार से पांच जनवरी तक होने वाले शौर्य समृद्धि 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम किए गए हैं। महायज्ञ के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा 15 दरोगाओं के पास रहेगी। करीब 100 सुरक्षाकर्मी और दो दर्जन महिला पुलिसकर्मी भी लगाई गई हैं। करीब 12 थानों की पुलिस फोर्स निघासन में डेरा डालेंगी। भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में हो रहे आयोजन के लिए करीब 40 एकड़ में भव्य यज्ञशाला तैयार की गई है। स्वस्तिक शैली में बने 251 कुंडों पर प्रतिदिन आहुतियां होंगी। वहीं एक समय में करीब 25 सौ श्रद्धालु यज्ञ में सहभागी बन सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
251 जोड़ों का होगा दहेज रहित विवाह
महायज्ञ के दौरान आदर्श सामूहिक विवाह समारोह भी प्रस्तावित है जिसमें 251 जोड़ों का दहेज रहित विवाह कराया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संदेश देने के साथ सादगी, समानता और समरसता की भावना को मजबूत करेगा। विभिन्न शहरों और गांवों से जोड़ों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। मुख्य ट्रस्टी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल से सिंगाही रोड स्थित मोटेबाबा स्थान तक विशाल कलशयात्रा निकाली जाएगी।