फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   shardiya Navratra

धूमधाम से निकलीं दुर्गा मइया की विसर्जन शोभायात्राएं, लगे जयकारे

Tue, 27 Oct 2020 06:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
shardiya Navratra
बिजुआ के पहाड़ापुर गांव से निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी-गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के समापन पर श्रद्धालुओं ने देवी मूर्तियों की विसर्जन शोभायात्रा निकालीं। इस बार नदियों में सूखे स्थान पर तालाब की शक्ल में गड्ढे खोदकर वहां मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान मां के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

अलीगंज रोड स्थित उल्ल नदी में तालाब की तरह गड्ढा खोदकर गोला, अलीगंज, भैठिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आईं 26 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी में सजे वैष्णो दरबार से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर कृष्णानंद अवस्थी, राजेश शुक्ल, दीपूलाला, अतुल पुरवार आदि मौजूद रहे। विसर्जन स्थल पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

भीखमपुर। कोरियानी गांव में धूमधाम से मां दुर्गा प्रतिमा का कठिना नदी में विसर्जन किया गया। पंडित आचार्य शिव कुमार अवस्थी ने बताया मां दुर्गा की मूर्ति का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कठिना नदी के नौघटा घाट पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मितौली अनिल कुमार सैनी, दरोगा सुरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, रामचंद्र, भोला, हरिवंश, सूर्यनाथ, धर्मेंद्र साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ-गुलरिया। रामनगर घाट पर भक्तों ने मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया। इससे पहले गांवों से शोभायात्रा निकाली गईं, घाट पर पुलिस और राजस्व कर्मियों ने नदी के बजाय तट के किनारे ही विसर्जन कराया। चौकी इंचार्ज बिजुआ विपिन कुमार मौजूद रहे। वहीं भीरा में शारदा तट पर एसडीएम अमरेश कुमार और थानाध्यक्ष अजय राय मौजूद रहे।
शारदानगर। एसडीएम धौरहरा सुधाकरन और सीओ की देखरेख में मूर्तियों का पानी भरे गड्ढों में विसर्जन हुआ। श्रद्धालुओं ने शारदा नगर कॉलोनी बालाजी मंदिर होते हुए शोभा यात्रा निकाली। पुलिस फोर्स मौके पर डटा रहा।

ईसानगर। सादगी के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार तालाब नुमा गड्ढे खोदवाकर मूर्तियों का विसर्जन कराया गया। बहते हुए जल में केमिकल युक्त मूर्तियों का विसर्जन करने से जल प्रदूषण बढ़ता है। साथ ही जलीय जीव को भी क्षति पहुंचती है।
-अखिलेश यादव, एसडीएम गोला

गोला की विसर्जन शोभायात्रा में सजी मूर्तियां। संवाद

गोला की विसर्जन शोभायात्रा में सजी मूर्तियां। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

गुलरिया में विसर्जन के लिए मूर्तियां ले जाते श्रद्धालु। संवाद

गुलरिया में विसर्जन के लिए मूर्तियां ले जाते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

शारदा नगर में मूर्ति विसर्जित करते श्रद्धालु। संवाद

शारदा नगर में मूर्ति विसर्जित करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed