फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda's water level decreased, administration took charge

Lakhimpur Kheri News: शारदा का जलस्तर घटा, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Sun, 30 Aug 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sharda's water level decreased, administration took charge
निघासन। शारदा नदी का जलस्तर घटने के बाद प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और निगरानी बढ़ा दी है। तहसील क्षेत्र में आठ बाढ़ चौकियां सक्रिय कर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। ग्रामीणों की आवाजाही के लिए सात नावें लगाई गई हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में 935 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील भवन, पंचायत भवन लुधौरी, रामाधीन इंटर कॉलेज बम्हनपुर, गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल खैरटिया, मंडी समिति तिकुनियां, उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़िया और संविलयन विद्यालय मंझरा पूरब समेत आठ स्थानों पर बाढ़ चौकियां सक्रिय की गई हैं। सभी चौकियों पर नोडल अधिकारियों को तैनात कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रंट नंबर 12, पुरैना, जीतपुरवा, जमालपुरवा, जसनगर और नया पिंड समेत बाढ़ प्रभावित गांवों में अब तक 935 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। अधिक प्रभावित चार गांवों में सात नावें लगाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बनबसा बैराज से छोड़ा गया 59,177 क्यूसेक पानी
तहसीलदार ने बताया कि शारदा नदी के बनबसा बैराज से 59,177 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर में कमी के बावजूद प्रशासन बाढ़ प्रभावित गांवों की स्थिति पर नजर रख रहा है। बाढ़ चौकियों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति के अनुसार नावों और राहत सामग्री की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed