फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda's flood and erosion threaten farmland, and crocodiles invade populated areas

Lakhimpur Kheri News: शारदा की बाढ़-कटान से बढ़ा खतरा, खेतों पर संकट तो आबादी में पहुंचा मगरमच्छ

Tue, 11 Aug 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sharda's flood and erosion threaten farmland, and crocodiles invade populated areas
जंगल नंबर सात के पास पहुंचा मगरमच्छ। स्रोत: ग्रामीण
धौरहरा/बिजुआ। शारदा नदी की बाढ़ और कटान से क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। डेबर घाट के पास नदी की धारा खेतों की ओर बढ़ने से सैकड़ों एकड़ फसल और कृषि भूमि के नदी में समाने का खतरा है। वहीं इमलिया फार्म-जगदेवपुर मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बंद हो गया है और बाढ़ के पानी के साथ एक मगरमच्छ आबादी के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

डेबर घाट पर नदी कई स्थानों पर तेजी से जमीन काट रही है और खेत धारा में समा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते प्रभावी बचाव कार्य नहीं हुए तो किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। गांव पर भी खतरा बढ़ने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र भ्रमण और जनसंपर्क के दौरान सपा नेता वरुण यशपाल चौधरी ने डेबर घाट पहुंचकर कटान का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्याएं उठाने का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से जल्द प्रभावी बचाव कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जंगल नंबर सात के बसे हुए मजरे में एक मगरमच्छ घरों के करीब पहुंच गया। उसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर मारकर उसे आबादी से दूर पानी में खदेड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है और रात में मगरमच्छ घरों तक पहुंच सकता है। उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की।

रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जाल लगाकर मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। पानी अधिक होने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed