{"_id":"668b2b1bb133660e93085944","slug":"sharda-river-water-reached-homes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-124080-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घरों तक पहुंचा शारदा नदी का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घरों तक पहुंचा शारदा नदी का पानी
Mon, 08 Jul 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
शारदा का जलस्तर बढ़ने से गांवों में घुसा शारदा का पानी । संवाद
बिजुआ। शारदा नदी का पानी बिजुआ क्षेत्र के रूरा सुल्तानपुर, बेलहासिकटिहा और बझेडा आदि गांवों में घरों तक पहुंच गया है। पानी भरने से घरों में रखा सामान भीग गया। जलस्तर बढ़ने से कई घर कटान की जद में आ गए हैं। कृषि योग्य भूमि नदी में समाने लगी है।
बेलहा सिकटिहा के प्रधान नैपाली राम ने बताया कि करीब 20 से 25 घरों में शारदा नदी का पानी आ गया है। चकपुरवा गांव का काफी हिस्सा पिछले साल बाढ़ में कट गया था। नंगाराम, छोटकन्न और लल्लू राम के घर बचे थे, जो इस बार कटान की जद में आ गए है। रूरासुल्तानपुर में भी किसानों की लगभग दस एकड़ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। रूरा सुल्तानपुर में भी घरों के अंदर पानी पहुंच गया है। गुजारा तथा सिंघिया में भी शारदा नदी कटान कर रही है। बझेड़ा में तटबंध के बाहर गांव में लगभग 10 घरों के अंदर पानी भर गया है।
-- -
एसडीएम व तहसीलदार गोला ने किया निरीक्षण
उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व तहसीलदार गोला सुखबीर सिंह ने बाढ़ क्षेत्र के जौहरा मजरा गुजारा और कटान क्षेत्र चकपुरवा मजरा करसौर का निरीक्षण किया। कानूनगो बलराम सिंह, लेखपाल अविनाश मिश्रा, पंकज कुमार ,जागेश्वर प्रसाद और पूनम यादव व प्रधान भगवती प्रसाद यादव भी साथ रहे। दोनों अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों के बचाव के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में पूजा गांव, असाढ़ी, रड़ा देवरिया तथा बिजुआ में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।