फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda River moving towards the railway line towards Daulatpur

Lakhimpur Kheri News: दौलतापुर की ओर रेलवे लाइन की तरफ बढ़ रही शारदा नदी

Mon, 06 Oct 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 06 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sharda River moving towards the railway line towards Daulatpur
पलिया के दौलतापुर गांव की ओर कटान करती शारदा नदी। संवाद
पलियाकलां। शारदा नदी में बनबसा से पानी पास होने के बाद पहले जहां अतरिया के आगे रेलवे लाइन को खतरा होता था, वहीं अब धार पलटने के बाद दौलतापुर गांव का अस्तित्व खतरे में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

नदी गांव की ओर तेजी से कटान कर रही है और कटान करते-करते नदी की धार रेलवे लाइन तक पहुंच गई है और यहां बड़ा गड्ढा बनाकर नदी लगातार मिट्टी का कटान कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे द्वारा भी इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पलिया शारदा नदी में ड्रेजिंग के बाद दोनों तरफ बालू से बड़ा से बांध बनाकर पानी की धार को सीधा करने का काम किया गया था। वहीं दौलतापुर के ग्रामीणों का कहना है कि बांध एक जगह से टूट गया है और उसका पानी सीधे दौलतापुर की तरफ आकर बहने लगा है। रेलवे लाइन के किनारे नदी ने तेजी से कटान करना शुरू कर दिया है और कई किसानों की फसलों को भी नदी काटते हुए रेलवे लाइन की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के तेज बहाव को देखकर ग्रामीण भयभीत हैं, ऐसा इसीलिए है कि नदी कुछ ही समय में मिट्टी को काटकर अपने आगोश में ले रही है। जिससे रेलवे लाइन भी सुरक्षित नहीं दिख रही है। ग्रामीण सुखविंदर सिंह, अनूप सिंह, खूबलाल, राजेंद्र यादव, मंगल सिंह, सोबरन, ईश्वर, अजब सिंह, गोबरे, रामलाल, अनिल, जुबैर अहमद आदि ने बताया कि नदी गांव की तरफ तेजी से कटान कर रही है और कई एकड़ फसलें भी उनकी नदी में समा गईं हैं। ऐसे में गांव के भविष्य को लेकर वह लोग चिंतित हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि रेलवे लाइन के अलावा गांव को बचाने का कार्य जल्द से जल्द करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed