{"_id":"5f09f8218ebc3e74a86cb9eb","slug":"sharda-river-lakhimpur-news-bly4124035175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से अब भी 36 सेमी ऊपर शारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से अब भी 36 सेमी ऊपर शारदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। पहाड़ों पर बरसात और इलाके में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण शारदा नदी का जलस्तर तीन दिनों से खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। लगातार घटते-बढ़ते जलस्तर के बीच नदी शनिवार को दोपहर तक स्थिर तो थी लेकिन उसका जलस्तर खतरे के निशान से 36 सेमी ऊपर बह रहा था। उधर, मझगईं क्षेत्र के नयापुरवा गांव में नदी ने कटान शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी है। नदी यहां हर साल तबाही मचाती है जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान होता है।
पहाड़ों पर हो रही बरसात के बाद शारदा नदी का जलस्तर बीते तीन दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। नदी शनिवार को दोपहर बाद तक स्थिर थी लेकिन उसका जलस्तर खतरे के निशान 154.100 सेमी से 36 सेमी ऊपर बहकर 154.460 पर था। जल आयोग के राकेश कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे तक इलाके में केवल 7.0 एमएम ही वर्षा हुई है लेकिन पहाड़ों पर होने वाली बारिश का जलस्तर पर खासा प्रभाव पड़ा है इसी के चलते नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। हालांकि दोपहर बाद से नदी स्थिर है और उसमें ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। उधर नदी ने मझगईं क्षेत्र के नयापुरवा गांव में कटान शुरू कर दिया है। जिससे नदी कई घरों के काफी नजदीक पहुंच गई है। नदी के घरों के पास पहुंचने से यहां के ग्रामीणों में अफरीतफरी है। बता दें कि शारदा नदी नयापुरवा, खालेपुरवा आदि गांव में हर साल जमकर तबाही मचाती है जिससे यहां के ग्रामीण हल्का जलस्तर बढ़ने से ही खौफजदा हो जाते है।