फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda river flowing one meter above the danger mark

खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही शारदा नदी

Wed, 20 Oct 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sharda river flowing one meter above the danger mark
पलिया-भीरा रोड पर सड़क पर बह रहे पानी से होकर निकलते वाहन।
पलियाकलां। शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 79 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। सुबह आठ बजे शारदा 154.890 सेंटीमीटर पर बह रही थी। वहीं दोपहर बाद नदी का जलस्तर खतरे के निशान को एक मीटर पार कर गया।
विज्ञापन

नदी का पानी पलिया शहर की सीमा पर चीनी मिल के सामने रोड क्रास करने लगा है। नगला रोड पर नदी का पानी बह रहा है, जबकि शारदा नदी पार करते हुए भीरा रोड पर मोड़ के पास करीब दो फिट तक रोड पर पानी क्रास कर रहा है। बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह भी दलबल के साथ लगे हुए हैं और बाढ़ प्रभावित गांवों को खाली कराने के निर्देश दे रहे हैं। श्रीनगर गांव की ओर भी नदी काफी तेजी से बढ़ रही है। जिसके कारण शारदा नदी किनारे बनाए गए क्रास पिलर भी नदी में डूब गए हैं। उधर, श्रीनगर गांव में मंगलवार को भी लेखपाल अरविंद कुमार व ग्राम प्रधान द्वारा डुग्गी पिटवाकर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मझगईं। तीन दिनों से हो रही बारिश से जहां सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल गिर गई, वहीं शारदा नदी की बाढ़ ने इलाके के कई गांवों में दस्तक दे दी है। नदी किनारे सटे खालेपुरवा, नयापुरवा, चौरी, बबौरा, पंछी फार्म, दुबहा, कुंवरपुर कलां, विष्णुपुर आदि गांवों के आसपास बाढ़ के पानी ने दस्तक दे दी है। जिससे ग्रामीणों की दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद नगर गांव हुआ खाली,
- नाव से बाहर आए हैं ग्रामीण, मवेशियों को भी लाए साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। हर साल बाढ़ की विभिषिका सर्वाधिक आजादनगर के बाशिंदे झेलते हैं। यहां प्रत्येक वर्ष आने वाली बाढ़ के चलते पूरे गांव को खाली करा दिया जाता है। जिसके चलते यहां के ग्रामीण या तो ऊंचे स्थानों पर शरण लेते हैं या फिर श्रीनगर गांव स्थित अपने दूसरे मकानों में आकर रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनका आवागमन गांव में केवल नाव से होता है। पूरा गांव खाली हो जाता है और जरूरत का सामान वह लोग नाव से बाहर लाते हैं। मवेशियों को भी नाव व अन्य साधनों से गांव से बाहर करते हैं।
क्या कहते हैं आजादनगर के ग्रामीण
आजादनगर गांव के सीताराम ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर जब बढ़ने लगता है तो गांव किनारे ही नदी हिलोरे मारने लगती है जिसके बाद प्रशासनिक संकेत भी मिल जाते हैं। जिसपर ग्रामीण गांव को खाली करते हैं। प्रत्येक वर्ष उनको एक बार गांव खाली करना पड़ता है जिससे काफी दिक्कतें आती हैं।
गांव के श्रीकृष्ण ने बताया कि नदी किनारे सटा गांव होने के कारण हर साल गांव खाली करते हैं। पक्के मकान नहीं बनाते हैं। झोपड़ीनुमा घर बनाकर ही काम चलाते हैं और बाढ़ आने के समय उसको खाली कर देते हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद फिर उन्हीं झोपड़ियों को बेहतर करके उसमें गुजारा करने लगते हैं।
आजादनगर के सीताराम साहनी ने कहा कि हर साल वह अपने हाथों से झोपड़ीनुमा आशियाना बनाते हैं और उसको बाढ़ के मंझधार में छोड़कर ऊंचे स्थानों की शरण लेते हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद हालात सामान्य होने पर ही लौटते हैं। कई-कई बार झोपड़ी भी बाढ़ के पानी में बह जाती है, जिसको दोबारा से बनाकर गुजारा करते हैं।

गांव के दुलारे ने कहा कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित उनका गांव आजादनगर है। यहां बाढ़ आने के समय मवेशियों को कड़ी मशक्कत करके गांव से बाहर लाते हैं। अगर बाढ़ आने के बाद कुछ सामान की जरूरत पड़ती है तो ऊंचे स्थानों पर रखे सामान को लाने के लिए नाव का सहारा लेते हैं। हर साल बाढ़ के समय यहीं हालातों से दोचार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed