{"_id":"596626bd4f1c1b51088b4568","slug":"sharda-from-bambasa-water-released-with-left-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर विकराल हुई शारदा, बनबसा से छोड़े गए पानी से बढ़ा जलस्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर विकराल हुई शारदा, बनबसा से छोड़े गए पानी से बढ़ा जलस्तर
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
शारदा नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया के निचले इलाकों में फिर बढ़ा पानी, ग्रामीणों में दहशत
शारदा पुल के आगे भीरा की तरफ से नदी ने शुरू किया कटान
शारदा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ने व उठने का क्रम जारी है। मंगलवार को बनबसा बैराज से छोड़ा गया लगभग एक लाख क्यूसेक से ऊपर का पानी देर रात शारदा नदी में मिला गया जिससे नदी का जलस्तर एकदम से बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के कारण एक बार फिर से निचले इलाके वाले गांवों में पानी भर गया है। ग्रामीणों में एक बार फिर से बाढ़ की दहशत मंडराने लगी है। खेतिहर इलाकों में पानी भर जाने से किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं।
बीते कई दिनों से शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। लेकिन दो दिनों से शारदा नदी के तेवर नरम हो गए थे। बनबसा बैराज से पानी की रिलीजिंग न होने के कारण जलस्तर एकदम से कम हो गया। मंगलवार को सुबह बनबसा बैराज से एक लाख तीस हजार क्यूसेक पानी की रिलीजिंग की गई। जो देर रात यहां आकर शारदा नदी में मिला। रिलीजिंग का असर यह हुआ कि एक बार फिर से शारदा नदी ने उफान मारना शुरू कर दिया। केन्द्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय के जेेई अतुल कुमार पचौरी ने बताया कि शारदा नदी में कई दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन पानी रिलीजिंग के बाद उसमें बढ़ोत्तरी हुई और नदी अब 154.600 सेमी पर स्थिर है। उन्होंने कहा कि हालांकि रिलीजिंग अभी बंद है लेकिन कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। उधर शारदा के एक बार फिर से उफनाने के कारण आसपास के ग्रामीणों के दिलों की धड़कनें एक बार फिर से बढ़ गई है। इलाके के नयापुरवा, खालेपुरवा, दुबहा, चौरी, आजादनगर, बर्बादनगर, श्रीनगर, कचनारा, दौलतापुर, मटैहिया सहित अन्य कई निचले गांवों के ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। बाढ़ के पानी ने इलाके के कई गांवों की खेतिहर भूमि को भी अपने आगोश में ले लिया है। जबकि शारदा पुल के आगे भीरा की तरफ से नदी ने कटान भी करना शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।