फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda and Ghaghra rivers are causing havoc

शारदा और घाघरा नदी मचा रहीं तबाही

Mon, 02 Aug 2021 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sharda and Ghaghra rivers are causing havoc
घाघरा के निशाने पर गोड़ियन पुरवा तो शारदा ने जमदरी को बनाया निशाना
विज्ञापन

धौरहरा। तहसील क्षेत्र में शारदा और घाघरा नदियों की विनाशलीला लगातार जारी है। दोनों नदी भूकटान कर गांवों का वजूद मिटाने पर तुली हुई हैं। रमियाबेहड़ के मोटेबाबा, गोड़ियन पुरवा, बगहा, बिंजहा, बाछेपारा, ईसानगर के चंद्रासा कलां, लौकाही मल्लापुर, पोखरा में घाघरा नदी कटान कर रही है। वहीं शारदा नदी धौरहरा के रैनी में बने बांध को काटने पर आमादा है।
रैनी गांव को बचाने के लिए बाढ़ खंड द्वारा कराए काम को शारदा नदी की तेज धार ने करीब 70 मीटर तक काट दिया है। वहीं बाढ़ खंड कटान रोकने के लिए बचाव कार्य में जुटा हुआ है। ईसानगर क्षेत्र में शारदा नदी जमदरी गांव के नजदीक पहुंच गई है। जमदरी में फसलों समेत खेतों को काटकर नदी ने अब गांव की तरफ रुख किया है। इससे गांव वाले चिंतित हैं।
विज्ञापन

दोनों नदियां तहसील क्षेत्र के गांवों में किसानों की फसलों सहित भूमि का तेजी के साथ कटान कर रही है। वहीं बाढ़ खंड सिर्फ बालू भरी बोरी डालकर कटान को रोकने का प्रयास कर रहा है। तहसील धौरहरा के तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला का कहना है कि क्षेत्र में हो रहे कटान पर नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग बचाव कार्य में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे के निशान से उतरी शारदा, घटने लगा पानी
पलियाकलां। शारदा नदी का जलस्तर अब काफी हद तक कम होने लगा है और नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। इससे रास्तों पर भरा पानी भी धीरे-धीरे घटने लगा है। हालांकि इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर अभी भी जलभराव है।

दो दिन पहले खतरे के निशान को पार करने वाली शारदा नदी का जलस्तर अब कम होने लगा है। नदी खतरे के निशान से काफी नीचे पहुंच गई है। इससे रास्तों पर भरा पानी भी अब घटने लगा है। बोझवा की ठोकर नंबर जीरो और एक पर से भी पानी कम होने लगा है। इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर भी पानी घट गया है। हालांकि इस रास्ते पर करीब एक फुट तक पानी अभी भी है। पानी घटने के बाद अब संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं और कई गांवों में बुखार, खांसी, जुकाम से ग्रामीण पीड़ित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed