{"_id":"596cbf7c4f1c1be20c8b4576","slug":"sharada-has-taken-many-houses-is-the-target-of-the-whole-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घरों को लील चुकी शारदा के निशाने पर है पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई घरों को लील चुकी शारदा के निशाने पर है पूरा गांव
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
कटान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढखिया गांव में पखवारे भर से जारी है नदी कटान, मदद की बाट जोह रहे ग्रामीण
पलिया तहसील के ढखिया गांव में 20 घरों को लील चुकी शारदा नदी के निशाने पर पूरा गांव है। कटान इतनी तेजी से हो रहा है कि पिछले 48 घंटे में नदी के कटान से 20 घर कट चुके हैं। मदद के नाम पर पांच ग्रामीणों को सरकारी इमदाद और करीब 12 लोगों को महज तिरपाल और खाली पिपिया देकर महज खाना पूरी की है। घर के प्रत्येक सदस्य अपने घरों को दिन-रात तोड़ने में लगे हैं। घर के चूल्हे ठंडे पड़े हैं, छोटे-छोटे बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं। बिजुआ ब्लॉक का ढखिया गांव में पिछले साल शारदा नदी ने कटान कर पांच घरों को लील लिया था। इस बार दस दिन पहले शारदा ने कटान शुरू किया था तब एक दो घरों को शारदा ने अपना निशाना बनाया था। लेकिन चार दिनों में शारदा ने गांव के 20 घरों को काट कर अपनी आगोश में ले लिया है। रविवार की रात कटान में इतनी तेजी थी कि सरकारी खड़जा और बिजली के दो पोल भी नदी में समा गए।