फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shahjahanpur's youth drowned in Kheri branch canal

शाहजहांपुर का युवक खीरी ब्रांच नहर में डूबा

Sat, 04 Jun 2022 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur's youth drowned in Kheri branch canal
मैलानी। खीरी ब्रांच नहर में शाहजहांपुर का एक युवक शुक्रवार को नहाते वक्त डूब गया। पुलिस तैराकों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। शुक्रवार को शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव बरा उर्फ सलनहा निवासी जसवंत का 17 वर्षीय पुत्र गौरव गांव के ही अपने चार हमउम्र साथियों शिवम पटेल, अमन पटेल, जैकी, अविरल के साथ बाइक से भीरा रोड स्थित खीरी ब्रांच नहर पर नहाने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

साथियों ने बताया कि वे दोपहर में रोड के पुल के पास नहा रहे थे। गौरव पास में ही स्थित रेल पुल के पास नहाने चला गया और नहर के किनारे खड़े एक पेड़ से नहर में कूदा गया। कुछ देर में वह डूबने लगा और उसका कुछ पता नहीं चला। साथियों ने इसकी सूचना अपने घरों और गौरव के घर पर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने पास के गांव कुरियानी के तैराकों की मदद से नहर में गौरव की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। नहर में पानी का बहाव तेज है। साथियों के मुताबिक गौरव ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। जानकार ग्रामीणों के मुताबिक नहर बंद किए बिना गौरव की खोजबीन करना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ गोला राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को घटना की बाबत बताने के साथ ही नहर बंद करने को कहा गया है और युवक की तलाश के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed