फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven lakh fraud in the name of getting a job abroad

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख ठगे

Mon, 17 Feb 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh fraud in the name of getting a job abroad
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ ठगों ने एक युवक से सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव फरेंदा निवासी लखवीर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका संपर्क विदेश में नौकरी दिलाने वाले एक सदस्य कस्बा नकोदर जिला जालंधर पंजाब निवासी युवक से हो गया। वह उसके झांसे में आ गया। बीते साल 17 नवंबर को युवक उसके घर आया और उससे चार लाख रुपये नकद और उसके पासपोर्ट, वीजा, आधार कार्ड आदि जरूरी कागजात लेकर कुछ दिनों में विदेश भेजने का आश्वासन देकर पंजाब चला गया। पंजाब जाने के बाद युवक ने उससे अपने खाते में तीन लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा। इस पर लखवीर ने उसके खाते में तीन लाख रुपये जमा करा दिए। युवक काफी दिनों तक विदेश जाने का इंतजार करता रहा लेकिन युवक की ओर से कोई जवाब न आने पर उसे शक हुआ। उसका कहना है कि जब भी वह युवक से काल पर बात करता है तो उसे जान से मार डालने की धमकी मिलती है और काल काट देता है। अब वह और उसके घर वाले इतनी बड़ी रकम देकर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। पीड़ित ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर उसके पैसे वापस कराने की गुहार लगाई है। निरीक्षक संजय त्यागी का कहना है कि मामला दूसरे प्रदेश का है। संपर्क किया जा रहा है शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed