{"_id":"6858f8fa4f3bf5acf5069a0c","slug":"sevadaar-died-due-to-electric-shock-in-ancient-shiv-temple-of-gola-gokarnath-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से सेवादार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से सेवादार की मौत
Mon, 23 Jun 2025 12:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:20 PM IST
सार
गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में करंट लगने से सेवादार की मौत हो गई। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटे लोग, पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में स्थित पौराणिक शिव मंदिर में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से मंदिर के सेवादार 45 वर्षीय हरपाल की मौत हो गई। मंदिर परिसर में ही घटना हुई है, जिससे खलबली मच गई। सेवादार की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
गांव लाल्हापुर निवासी हरपाल करीब 20 वर्षों से पौराणिक शिव मंदिर में सेवादार थे। वह मंदिर के पूजन एवं साफ सफाई में सहयोग करते थे। सोमवार तड़के करीब पांच बजे मंदिर खुलने पर आरती के बाद हरपाल करीब छह बजे शिव मंदिर के ठीक सामने पानी की टंकी पर जल लेने गए। टंकी में करंट प्रवाहित हो रहा था। उस पर हाथ लगाते ही उनको करंट लग गया। तत्काल उन्हें गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly: आईवीआरआई का 11वां दीक्षांत समारोह 30 जून को, मेधावियों को मेडल से नवाजेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
विज्ञापन
हरपाल की मौत से उनकी पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र चार वर्षीय ओम और तीन वर्षीय अजीत हैं। घटना की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता आदि मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।