फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   President Draupadi Murmu will award medals to meritorious students at the convocation ceremony of IVRI

Bareilly: आईवीआरआई का 11वां दीक्षांत समारोह 30 जून को, मेधावियों को मेडल से नवाजेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Mon, 23 Jun 2025 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 05:43 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को बरेली आ रही हैं। वह यहां आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। मेधावियों को पदकों से सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will award medals to meritorious students at the convocation ceremony of IVRI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) का 11वां दीक्षांत समारोह स्वामी विवेकानंद सभागार में 30 जून को आयोजित होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेधावियों को पदक से नवाजेंगी। राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति मिलने के बाद समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। संस्थान के निदेशक की ओर से आईसीएआर, जिले के जनप्रतिनिधियों, जाट रेजिमेंटल सेंटर, यूबी एरिया, गरुड़ डिविजन, एयरफोर्स, आईटीबीपी, जिला प्रशासन, पुलिस, पीएसी के उच्चाधिकारियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्वारा 24 मेधावियों को मेडल, बीवीएससी एंड एएच के 41, एमवीएससी के 328 और पीएचडी के 207 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। 65 वैज्ञानिकों को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा। संस्थान निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त के मुताबिक, दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति की उपस्थिति शिक्षार्थियों, वैज्ञानिकों और आईवीआरआई परिवार के लिए प्रेरणादायक होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

आईवीआरआई में उत्साह का माहौल
राष्ट्रपति के हाथों आईवीआरआई के मेधावियों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को पदक, पुरस्कार और उपाधि पाने का ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले वर्ष 1990 में तत्कालीन राष्ट्रपति आर वेंकटरमण ने आईवीआरआई परिसर में आयोजित समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया था। अब 35 वर्ष बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समारोह में शामिल होने की सूचना से परिसर में उत्साह का माहौल है।

आईवीआरआई का दीक्षांत समारोह पिछले साल ही प्रस्तावित था, मगर राष्ट्रपति भवन से संस्तुति न मिलने की वजह से तिथि आगे बढ़ाई जा रही थी। फरवरी 2025 के पहले हफ्ते में भी कार्यक्रम में शामिल होने की सुगबुगाहट पर संस्थान को संवारा गया था। बताते हैं कि तब राष्ट्रपति के प्रयागराज कुंभ समेत अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता की वजह से आयोजन को टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed