फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Service program celebrated on completion of seven years of central government

केंद्र सरकार के सात वर्ष होने पर मनाया सेवा कार्यक्रम

Sun, 30 May 2021 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Service program celebrated on completion of seven years of central government
भाजपा पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर सैनिटाइजर और मास्क बांटे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा सेवा सप्ताह मना रही है। इसके तहत भाजपा पदाधिकारी गांव-गांव बैठक कर ग्रामीणों को कोरोना से बचने के लिए सैनिटाइजर और मास्क दे रहे हैं।
भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने रविवार को बिजुुआ मंडल के गांव बेलवा मलूकापुर में जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामीणों को कोरोना से बचने के लिए घर पर रहने और बाहर निकलने पर मास्क लगाने एवं हाथ सैनिटाइज करने की जानकारी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, धीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश शाह, रामसेवक अवस्थी, प्रधान विनीत कुमार, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी, रमेश अवस्थी, बबलू आदि मौजूद रहे। उधर, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने मंडल अध्यक्ष संदीप मौर्य, ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता ने कस्बे में जनसंपर्क कर ग्रामीणों में मास्क और सैनिटाइजर बांटे व टीकाकरण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

संसारपुर। पलिया विधायक रोमी साहनी ने बताया कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया गया है। कोरोना के भीषण संक्रमण काल में गरीबों, जरूरतमंदों को नि:शुल्क खाद्यान्न, आर्थिक सहायता का प्रबंध किया गया। इस दौरान विधायक ने लोगों को मास्क बांटे। मंडल अध्यक्ष राजीव कौशल, सुरेश मिश्र, आदेश ठाकुर, राजू सिंह, सर्वेश गुप्ता, विक्रम राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलरिया। ग्राम पंचायत बेलवा मलूकापुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजर, कोविड-19 किट वितरित करते हुए सभी को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंडलाध्यक्ष मनोज अवस्थी, महामंत्री धीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश शाह, रामसेवक अवस्थी, विनीत कुमार, देवेंद्र अवस्थी, रमेश अवस्थी, बबलू आदि मौजूद रहे।
मूड़ासवारान। तहसील क्षेत्र गोला के भदेड़ गांव में सांसद अजय मिश्र टेनी ने भाजपा के सेवा सप्ताह के तहत ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजर बांटें और जरूरतमंदों को राशन दिया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, संजय सिंह, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, धर्मेश भारती, ब्रजकिशोर, आनंद सिंह, उपेंद्र सिंह, धीरेंद्र दीक्षित, दाताराम भार्गव, देवेंद्र सिंह, बालकृष्ण जायसवाल आदि मौजूद रहे।

पलियाकलां। मोहल्ला रंगरेजान वाल्मीकि बस्ती में भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में नगर मंत्री मुन्नालाल वाल्मीकि के आवास पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद पूरे इलाके में जाकर जरूरतमंदों में मास्क, हैंडवॉश और दवाओं का वितरण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद, नगर महामंत्री विजय गुप्ता, मुन्नालाल वाल्मीकि, मनीष कश्यप, अनंतराम राठौर, नीरज प्रजापति, विशाल प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed