{"_id":"668da5658651cdd8e90b7364","slug":"server-is-cheating-card-holder-is-worried-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-124269-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सर्वर दे रहा दगा, कार्डधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सर्वर दे रहा दगा, कार्डधारक परेशान
विज्ञापन
बांकेगंज। राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराने में सर्वर साथ नहीं दे रहा है। इससे कार्ड धारक और दुकानदार दोनों परेशान हैं। मंगलवार को भी सर्वर न चलने की वजह से दुकानों पर भीड़ लगी रही।
राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी कराई जानी है। मंगलवार को खाद्यान्न वितरण के साथ ई-केवाईसी का भी कार्य भी किया जाना था। राशन की दुकानों पर कार्ड धारकों की भीड़ पहुंची, लेकिन सर्वर नहीं चला। न तो ई-केवाईसी हो सकी और न ही खाद्यान्न का वितरण। सैकड़ों राशन कार्ड धारक दुकानों पर उमस भरी गर्मी में खड़े रहे।
खाद्यान्न न मिलने पर लौट गए। गोला तहसील क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि सर्वर की समस्या के चलते फिलहाल 20 जुलाई तक ई-केवाईसी का कार्य स्थगित कर दिया गया है। दुकानदारों को 20 जुलाई तक खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए गए है। 20 जुलाई के बाद ई-केवाईसी का काम फिर शुरू होगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा।