फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Separate ward for ENT patients in the district hospital

Lakhimpur Kheri News: ईएनटी रोगियों के लिए जिला अस्पताल में बना अलग वार्ड

Wed, 19 Nov 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 19 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Separate ward for ENT patients in the district hospital
जिला अस्पताल में बनाया गया ईएनटी वार्ड। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में ईएनटी (कान, नाक व गला) रोगियों के लिए अब विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लंबे समय से ईएनटी मरीज ऑपरेशन के बाद सर्जिकल वार्ड में ही भर्ती होते थे, जहां अन्य मरीजों के साथ रखने से न तो उन्हें अलग सुविधा मिल पाती थी और न ही विभागीय विशेषज्ञ उनकी निगरानी उतनी आसानी से कर पाते थे।
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या और जरूरतों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अब ईएनटी विभाग के लिए अलग से वार्ड विकसित करने की पहल की है। अस्पताल में बनाया गया नया वार्ड 20 बेड का है और वार्ड में तीन मरीजों को भर्ती भी किया गया हैं। वार्ड में साफ-सफाई, बेहतर वेंटिलेशन, ऑक्सीजन पाइप लाइन और जरूरी चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की निगरानी में रहेगी, जिससे ऑपरेशन के बाद होने वाली जटिलताओं को तुरंत नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ईएनटी मरीजों को अब सर्जिकल वार्ड की भीड़ से अलग बेहतर वातावरण मिलेगा। इससे संक्रमण का खतरा भी कम होगा। तरह संचालित होने के बाद ईएनटी विभाग की सेवाओं की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार आएगा। मरीजों को सुरक्षित व आरामदायक माहौल मिलेगा, वहीं डॉक्टरों और नर्सों के लिए भी मरीजों की देखभाल आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
नया ईएनटी वार्ड अस्पताल की सुविधा व्यवस्था को और मजबूत करेगा तथा जिले के ईएनटी रोगियों के लिए यह बड़ा कदम साबित होगा। वार्ड में मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है।
डॉ. एसके मिश्रा, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed