फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Semri now become tourist center , apni nagaria Lake

अब पर्यटन केंद्र बनेगी सेमरई, नगरिया झील

Sat, 25 Apr 2015 07:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Apr 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
Semri now become tourist center , apni nagaria Lake
अब देश-विदेश से आने वाले सैलानी दुधवा नेशनल पार्क के साथ सेमरई और नगरिया झीलों के प्राकृतिक सौंदर्य का भी नजारा देख सकेंगे। वेटलैंड डेवलपमेंट और ईकोटूरिज्म प्रोग्राम के तहत वन विभाग सेमरई और नगरिया झीलों का सौंदर्यीकरण कराकर एक पर्यटन केंद्र बनाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों को पानी में मिलने वाले जीव, पक्षी और वनस्पतियों के बारे में बताने के लिए गाइड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

वेटलैंड संरक्षण कार्यक्रम के तहत पर्यावरण और वन मंत्रालय भारत सरकार अब तक 94 वेटलैंड का चयन कर चुक ा है। इसमें सेमरई और नगरिया झील भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में रंग-बिरंगे स्थानीय पक्षी झीलों का खूबसूरती बढ़ाते हैं। इनके अलावा तिब्बत, चीन, यूरोप और साइबेरिया आदि देशों से 8500 मीटर ऊंची हजारों किलोमीटर लंबी उड़ान भरकर यहां आते है और सर्दी के मौसम में यहां प्रवास करते हैं।
विज्ञापन

डीएफओ साउथ खीरी नीरज कुमार ने बताया कि वेटलैंड डेवलपमेंट और ईकोटूरिज्म प्रोग्राम के तहत जिले की सेमरई और नगरिया झीलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें पर्यटकों की सुविधा के लिए हट और बेंच आदि बनाई जा रही हैं। इसके लिए भारत सरकार से 33 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
बनेंगी कलात्मक हट
सेमरई और नगरिया झीलों में वाच टॉवर पहले से बने हैं। यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सैलानियों के बैठने के वास्ते वाच टॉवर के आसपास खूबसूरत हट और बेंच बनाई जाएंगी। आसपास के वातावरण को मनोरम बनाकर एक पिकनिक स्पाट का रूप दिया जाएगा। पहले चरण में सेमरई झील का और दूसरे चरण में नगरिया झील का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौका विहार का इंतजाम
सेमरई झील में नौका विहार के लिए दो पैडल बोट पहले से उपलब्ध हैं। नौका विहार आसान हो इसके लिए दक्षिण खीरी वन प्रभाग ने झील की सिल्ट सफाई कराई है। झीलों से जलकुंभी भी साफ कराई गई है। वाच टॉवर पर छाया के लिए हट बनाने की योजना भी बनाई गई है।

तैनात होंगे प्रशिक्षित गाइड
सैलानियों को सेमरई और नगरिया झीलों में मिलने वाले जीव, पक्षी, जलीय वनस्पति और आसपास की जैव विविधता की वैज्ञानिक जानकारी देने के लिए गाइड तैनात किए जाएंगे। इन गाइडों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
फैक्ट फाइल
सेमरई झील
क्षेत्रफल-77.50 हेक्टेयर
निकटतम रेलवे स्टेशन-गोला 7 किलोमीटर, लखीमपुर 28 किलोमीटर
निकटतम बस स्टेशन-केशवापुर, गोला
पर्यटन की सर्वोत्तम अवधि-नवंबर से मार्च तक
............................
नगरिया झील
क्षेत्रफल-77.50 हेक्टेयर
निकटतम रेलवे स्टेशन गोला, बांकेगंज
निकटतम बस स्टेशन गोला, संसारपुर
पर्यटन की सर्वोत्तम अवधि नवंबर से मार्च तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed