{"_id":"5884b5384f1c1b701bf005f6","slug":"seized-four-lights-roman-legislator-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाइट जब्त, विधायक रोमी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाइट जब्त, विधायक रोमी पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो महंगापुर।
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइंग स्कॉवयड की तहरीर पर हुई कार्रवाई, विधायक निधि से सोलर लाइटें लगने की सूचना सही निकली
आचार संहिता लागू होने के बाद भी पलिया विधानसभा के गांव परसपुर में विधायक निधि से सोलर लाइटें लगाने की सूचना सही निकली, जिस पर फ्लाइंग स्कॉवयड टीम ने चार सोलर लाइटों को जब्त करते हुए संपूर्णानगर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दीं। फ्लाइंग स्कॉवयड टीम की तहरीर पर संपूर्णानगर पुलिस ने निवर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
टीम को सूचना मिली कि परसपुर गांव में कुछ लोगों के घरों में विधायक निधि से मिलीं सोलर लाइटें लग रही हैं। सूचना पर टीम के साथ पुलिस भी वहां पहुंच गई। सूचना सही मिलने पर चार सोलर लाइटों को जब्त कर लिया गया। बता दें कि इससे पूर्व विधायक पर बिना अनुमति रैली निकालने की तहरीर देकर फ्लाइंग स्कॉवयड ने पलिया थाने में मुकदमा करवाया था। एसओ संपूर्णानगर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परसपुर गांव में यह लाइटें लग रहीं थीं। चार लाइटें जब्त की गईं हैं। मामले में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा भाजपा प्रत्याशी साहनी के खिलाफ दर्ज किया गया है।