फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seeing the doctor's chair empty, the young man got angry and posted the video on social media

Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर की कुर्सी खाली देख भड़का युवक, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

Tue, 22 Sep 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 22 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Seeing the doctor's chair empty, the young man got angry and posted the video on social media
निघासन सीएचसी में अपनी मां के साथ विपिन कनौजिया। स्रोत: सोशल मीडिया
निघासन। निघासन सीएचसी में सोमवार को छत से गिरकर घायल हुई महिला के इलाज में देरी को लेकर विवाद हो गया। सिंगाही के वार्ड नंबर तीन निवासी विपिन कनौजिया ने इमरजेंसी में डॉक्टर की कुर्सी खाली देख मां को उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन

विपिन के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी 45 वर्षीय मां सुमन देवी को लेकर सीएचसी पहुंचा। आरोप है कि इमरजेंसी में डॉक्टर की कुर्सी खाली थी और डॉक्टर के बजाय निजी लोग मरीजों का उपचार कर रहे थे।
विज्ञापन

उपचार में देरी से नाराज विपिन ने अस्पताल परिसर में वीडियो बनाया और जिलाधिकारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद डॉक्टर देवराज राना ने महिला को बेड पर भर्ती कर उपचार शुरू किया। विपिन ने डॉक्टर पर धमकाने और कुछ कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर देवराज राना ने बताया कि युवक के अस्पताल पहुंचने के समय वह झटके आ रहे एक बच्चे का उपचार कर रहे थे। युवक अपनी मां को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल के नीचे आया और तत्काल वीडियो बनाने लगा। वीडियो में वह खुद अस्पताल में मौजूद दिखाई दे रहे हैं। महिला को भर्ती कर उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed