{"_id":"f6179efafc74cafb0525f3039f078423","slug":"security-personnel-weapons-collected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कर्मियों ने जमा किए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कर्मियों ने जमा किए हथियार
पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)।
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क में डीएम के खिलाफ चल रही जंग और तेज हो गई है। जिप्सी चालकों की हड़ताल को समर्थन दे रहे दुधवा के सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार को अपने 125 सरकारी शस्त्र और पार्क में निगरानी के लिए लगे 650 ट्रिपिंग कैमरे भंडार गृह में जमा कर दिए। इसके बाद करीब 884 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले दुधवा पार्क की सुरक्षा अब सिर्फ 40 डंडाधारी पीआरडी जवानों के हवाले होकर रह गई है। दुधवा में 21 दिन से चल रही हड़ताल खत्म कराने के लिए शासन, प्रशासन और वन विभाग के कोई कदम न उठाने के कारण सैलानी दुधवा का भ्रमण नहीं कर पा रहे हैं।
डीएम पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर उन्हें निलंबित करने की मांग पर अड़े जिप्सी चालक और फेडरेशन ऑफ फॉरेस्ट एसोसिएशन खुली लड़ाई के मूड में हैं। मंगलवार को फेडरेशन ने सभी कर्मियों को मय शस्त्रों के दुधवा नेशनल पार्क के पलिया मुख्यालय बुलाया। मीटिंग के बाद पहले की गई घोषणा के मुताबिक सभी सुरक्षा कर्मियों अपने सरकारी शस्त्र भंडार गृह में जमा कर दिए। इससे दुधवा में निगरानी का काम ठप हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। दुधवा कर्मियों ने अब 18 फरवरी को पालतू हाथी जमा करने और 19 फरवरी को लखनऊ में भूख हड़ताल में शामिल होने की चेतावनी दी है। दुधवा कर्मी भी यहां चल रहे धरने में भी शामिल हुए।
फेडरेशन के अध्यक्ष पतिराज सिंह और उपाध्यक्ष रामकुमार ने आरोप लगाया कि डीएम आए दिन पार्क में आकर कर्मियों का उत्पीड़न और अभद्रता करती हैं। ये बर्दाश्त के बाहर है। डीएम को निलंबित करने की मांग पर शासन ने कोई गौर नहीं किया है। दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया गया जो नाकाम रहा। सभी ने शस्त्र और कैमरे जमा कर दिए हैं। उच्चाधिकारियों को हालात से अवगत कराकर पार्क में मौजूद 40 पीआरडी जवानों को सुरक्षा में लगा दिया गया है।