फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Secretary accused of withdrawing five and a half lakhs from Pradhan's dongle

सचिव पर प्रधान के डोंगल से साढ़े पांच लाख निकालने का आरोप

Thu, 23 Sep 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Secretary accused of withdrawing five and a half lakhs from Pradhan's dongle
रुपये - फोटो : PIXABAY

नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरसवां का मामला
विज्ञापन

डीपीआरओ ने आरोप नकारे, प्रधान पुत्रों पर लगाया अड़ंगेबाजी का आरोप

लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरसवां में प्रधान और सचिव के बीच पंचायत भवन निर्माण को लेकर चल रही तनातनी का मामला डीपीआरओ कार्यालय पहुंचा है। प्रधान ने सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी से 5.45 लाख रुपये निकालकर निजी फर्म को भुगतान करने का आरोप लगाया है। प्रधान मंजू के पुत्र सोनू ने शिकायत की है कि सचिव दुर्गेश नंदिनी उनका डोंगल नहीं दे रही हैं।
सरसवां प्रधान के पुत्र सोनू का आरोप है कि प्रधान का डोंगल सचिव को मिला था। कई बार उनसे डोंगल की मांग की, लेकिन उन्होंने डोंगल नहीं दिया। इसकी शिकायत तत्कालीन बीडीओ संतोष सिंह से की गई। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ दिन बाद सचिव ने डोंगल दिया, लेकिन जब उसे चेक कराया तो वह डोंगल पुराने प्रधान ज्ञानवती का निकला।
विज्ञापन

सोनू का आरोप है कि निजी फर्म को टुकड़ों में भुगतान किया गया है, जिसकी जानकारी प्रधान मंजू को भी नहीं है। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने सोनू के मौखिक शिकायत मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि डीएम ने पहले से निर्देश दिए हैं कि हर प्रधान अपना डोंगल अपने ही पास रखे। किसी दूसरे को न दे। शिकायतकर्ता प्रधान पुत्र से शपथ पत्र पर लिखित रूप से शिकायत करने के लिए कहा है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर सचिव दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि जिस भुगतान की बात कही जा रही है, वह प्रशासक की तैनाती के समय हुआ था। वर्तमान प्रधान के डोंगल से कोई भुगतान नहीं हुआ है। डोंगल भी मेरे पास नहीं है। प्राथमिकता के आधार पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्माणाधीन है, जिसका भुगतान हुआ है। प्रधान पुत्र ने 28 बोरी सीमेंट पर पानी डाल दिया था, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रधान पुत्र के खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं, जो आपसी मनमुटाव में सचिव को परेशान कर अड़ंगेबाजी कर रहे हैं। - सौम्य शील सिंह, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed