{"_id":"6054ec358ebc3ece7a7832a7","slug":"seal-a-private-hospital-located-on-jumbo-road-due-to-negligence-in-treatment-lakhimpur-news-bly4411040124","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में लापरवाही पर बरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज में लापरवाही पर बरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल सील
विज्ञापन
मोहम्मदी। नगर के बरा रोड स्थित एक अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के मामले में मृतका के पति की तहरीर पर प्रशासन ने अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की है। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
पाल अभयकचनार निवासी अजय पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने पत्नी ममता को बृहस्पतिवार की सुबह नगर के बरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था, जहां डॉक्टर ने सामान्य डिलीवरी की बात कहते हुए 30 हजार रुपये जमा करा लिए। रुपया जमा करने के बाद बड़ा ऑपरेशन करने की बात कही गई।
आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से पत्नी की हालत बिगड़ गई, जिस पर डॉक्टरों ने उससे पत्नी को शाहजहांपुर ले जाने को कहा, लेकिन वहां भी मना कर दिया गया।
हारकर वह वापस बरा रोड स्थित अस्पताल में पहुंचा तो कर्मचारियों ने मृतका के शव को बाहर निकालकर अस्पताल में ताला डाल दिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम स्वाति शुक्ला सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील करवा दिया। अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
महिला की मौत के मामले में अस्पताल को सीज कर सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी गई है। दिशा निर्देश मिलते ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुरेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक
तहरीर मिली है, पीड़ित की पत्नी इलाज के दौरान लापरवाही से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
- ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक