फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scrap dealer seen weighing books in school room, video goes viral

Lakhimpur Kheri News: स्कूल के कमरे में किताबें तौलता दिखा कबाड़ी, वीडियो वायरल

Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Scrap dealer seen weighing books in school room, video goes viral
स्कूल में किताबों की तौल करता कबाड़ी। स्रोत वायरल वीडियोग्रैब
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक नकहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय रंगीलानगर का बताया जा रहा एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें सरकारी विद्यालय के कमरे में कबाड़ी किताबों की तौल करता दिख रहा है।
विज्ञापन

पास में एक महिला भी खड़ी है, जिसे स्कूल की शिक्षिका बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के लिए भेजी जाने वाली किताबें कबाड़ी तक कैसे पहुंचीं, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। किताबें पुरानी या अनुपयोगी थीं या उन्हें रद्दी में बेचा जा रहा था, इसकी जांच की जाएगी। इससे पहले पलिया ब्लॉक में भी सरकारी किताबें कबाड़ी को दिए जाने का मामला सामने आया था। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जांच बीईओ नकहा को सौंपी गई है। उन्होंने शुक्रवार को कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed